न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : टेनिस में खत्म हुई उम्मीद, दूसरे दौर में दुनिया के नं.2 खिलाड़ी मेदवेदेव से हारे सुमित

भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। उन्हें सोमवार को पुरुष एकल के दूसरे दौर में दुनिया के दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 1:32:47

Tokyo Olympic : टेनिस में खत्म हुई उम्मीद, दूसरे दौर में दुनिया के नं.2 खिलाड़ी मेदवेदेव से हारे सुमित

भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। उन्हें सोमवार को पुरुष एकल के दूसरे दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टेनिस में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। इससे पहले महिल युगल में अनुभवी सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को पहले दौर में ही ल्युडमाइला किचेनोक और नादिया किचेनोक की युक्रेन की जुड़वां बहनों की जोड़ी ने 0-6, 7-6, 10-8 से हराकर बाहर कर दिया था।


दो सेट में पांच बार टूटी सुमित की सर्विस

रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) का प्रतिनिधित्व कर रहे मेदवेदेव ने सुमित से मैच 6-2, 6-1 से जीता। दुनिया के 160वें नंबर के खिलाड़ी सुमित दूसरी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव को कोई चुनौती पेश नहीं कर पाए। मेदवेदेव ने पहले सेट में दो दफा, जबकि दूसरे सेट में तीन बार सुमित की सर्विस तोड़ी। मुकाबला एक घंटा 6 मिनट चला। सुमित ने पहले दौर में अपने से कहीं ऊंची वरीयता के खिलाड़ी उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-4, 6-7, 6-4 से हराया था। ऐसे में लग रहा था कि वे मेदवेदेव को भी आसानी से नहीं जीतने देंगे, लेकिन सुमित लय बरकरार नहीं रख पाए।


सुमित बने थे तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी

सुमित ओलंपिक में 25 साल में पुरुष एकल स्पर्धा में कम से कम दूसरे दौर में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। जीशान अली ने सबसे पहले सियोल ओलंपिक 1988 में यह कमाल किया था। उसके बाद लिएंडर पेस ने अटलांटा ओलंपिक 1996 में यह उपलब्धि दोहराई। पेस ने तो कांस्य पदक तक जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?