न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : लोंग जंप में भी कमाल नहीं दिखा सके भारतीय एथलीट, जोकोविक खाली हाथ लौटे

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा। उसे अधिकतर खेलों में हार का सामना करना पड़ा। एथलेटिक्स में भी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 7:44:22

Tokyo Olympic : लोंग जंप में भी कमाल नहीं दिखा सके भारतीय एथलीट, जोकोविक खाली हाथ लौटे

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा। उसे अधिकतर खेलों में हार का सामना करना पड़ा। एथलेटिक्स में भी भारतीय एथलीट कोई कमाल नहीं कर पाए। लोंग जंप (लंबी कूद) में श्रीशंकर मुरली फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाए। मुरली ने 7.69 मीटर की अपनी बेस्ट छलांग लगाकर 13वां स्थान हासिल किया और बाहर हो गए। मुरली ने अपने अंतिम प्रयास में 7.51 मीटर की छलांग लगाई। इससे पहले के दो प्रयासों में उन्होंने 7.69 मीटर और 7.43 मीटर की छलांग लगाई थी।

अभी तक एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर को छोड़कर किसी का भी प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा है। कमलप्रीत डिस्कस थ्रो के फाइनल में जगह बना चुकी हैं। शुक्रवार को अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सके। दुतीचंद औसत प्रदर्शन के साथ 100 मीटर की रेस में शुरुआती दौर से ही बाहर हो गईं। एमपी जबीर भी पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ की बाधा पार नहीं कर पाए। भारत की मिश्रित रिले टीम 3:19.93 मिनट के साथ हीट में अंतिम स्थान पर रही।

जोकोविक ने चोट के कारण गंवाया मिश्रित युगल का पदक!

दुनिया के नं.1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक शनिवार को कांस्य पदक मुकाबले को गंवाने के बाद टोक्यो से खाली हाथ लौटेंगे। जोकोविक ओलंपिक में अब तब सिर्फ एक पदक जीत सके हैं। उन्होंने 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। जोकोविक को आज स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा ने 6-4, 6-7, 6-3 से शिकस्त दी। मैच के दौरान जोकोविक ने कई बार आपा खोया और रैकेट पर गुस्सा निकाला।

जोकोविक को 24 घंटे से कम समय में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। कल सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने उन्हें हरा दिया था। इसके अलावा जोकोविक और और निना स्टोजानोविक की मिश्रित युगल जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा था। जोकोविक-निना को आज कांस्य मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी एवं जॉन पीर्स की जोड़ी से भिड़ना था, लेकिन बाएं कंधे में चोट का हवाला देते हुए जोकोविक इस मैच से हट गए।

बुस्टा के खिलाफ जोकोविक ने खोया आपा, रैकेट फेंका

कांस्य पदक के मुकाबले में जोकोविक की निराशा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दूसरे सेट में मैच प्वाइंट बचाने के बाद तीसरे सेट की लंबी रैली के दौरान बुस्टा के शॉट को रोकने में नाकाम रहने पर रैकेट को स्टैंड की ओर फेंक दिया। इसके दो गेम के बाद जब बुस्टा ने उनकी सर्विस तोड़ी तो एक बार फिर उन्होंने रैकेट से नेट पर वार किया। उन्होंने इसके बाद रैकेट उठाकर फोटोग्राफरों की ओर उछाल दिया। इस पर अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?