न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : लवलीना को पहले पसंद था किक बॉक्सिंग, पूर्व क्रिकेटर बेंजामिन के बेटे ने जीता पदक, फुटबॉल में…

भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के साथ अपना सफर समाप्त किया। लवलीना को आज ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 1:46:39

Tokyo Olympic : लवलीना को पहले पसंद था किक बॉक्सिंग, पूर्व क्रिकेटर बेंजामिन के बेटे ने जीता पदक, फुटबॉल में…

भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के साथ अपना सफर समाप्त किया। लवलीना को आज 69 किग्रा. वेल्टरवेट केटेगरी के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन तुर्की की सुरमेनेली बुसेनज से 0-5 से हार झेलनी पड़ी। लवलीना सेमीफाइनल में एंट्री के साथ ही कांस्य पदक पक्का कर चुकी थीं। इसके साथ ही भारत के टोक्यो में तीन पदक हो गए हैं।

भारत का नाम रोशन करने वालीं लवलीना के जीवन पर नजर डालें तो वह असम के गोलाघाट जिले के बड़ा मुखिया गांव की रहने वाली हैं। 23 वर्षीय लवलीना का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को हुआ था। लवलीना के पिता टिकेन बोरगोहेन एक बिजनेसमैन हैं और मां ममोनी हाउस वाइफ हैं। शुरुआत में लवलीना को किक-बॉक्सिंग खेल पसंद था। लवलीना ने वर्ष 2012 से बॉक्सिंग की कोचिंग लेनी शुरू की।

लवलीना ने नवंबर 2017 में वियतनाम में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप और जून 2017 में अस्ताना में प्रेसिडेंट्स कप में कांस्य जीता था। साल 2018 और 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य अपनी झोली में डाले। लवलीना ने 2020 की शुरुआत में आयोजित एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर भारत के लिए ओलंपिक का टिकट पक्का किया था।

विंस्टन बेजामिन के बेटे ने 400 मी. बाधा दौड़ में जीता रजत

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विंस्टन बेंजामिन के बेटे राय बेंजामिन ने मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। उन्होंने 46.17 सैकंड में दौड़ पूरी की। इस दौरान राय ने नार्वे के का‌र्स्टन वारहोम के विश्व रिकॉर्ड से भी बेहतर समय निकाला। हालांकि रेस में हिस्सा ले रहे वारहोम ने 45.94 सैकंड के नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राय के पिता ने 1980-90 के दशक में वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। विंस्टन कैरेबियाई द्वीप एंटीगा के रहने वाले हैं और राय का जन्म भी वहीं हुआ, लेकिन वे मां के साथ न्यूयार्क में रहने लगे और अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं। विंस्टन ने 21 टेस्ट में 61 और 85 वनडे में 100 विकेट झटके हैं।


फुटबॉल के फाइनल में भिड़ेंगे ब्राजील और स्पेन

पुरुष फुटबॉल के फाइनल में गत चैम्पियन ब्राजील का सामना स्पेन से होगा। स्पेन ने मंगलवार को मेजबान जापान को 1-0 से हराया। मार्को आसेंसियो ने 115वें मिनट में गोल दागा। दूसरे सेमीफाइनल में ब्राजील ने पेनल्टी शूटआउट में मैक्सिको को 4-1 से शिकस्त दी। मैक्सिको का सामना शुक्रवार को कांस्य पदक के मुकाबले में जापान से होगा। फाइनल शनिवार को योकोहामा में खेला जाएगा। ब्राजील ने रियो ओलंपिक 2016 में जर्मनी को हराकर खिताब जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?