न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : कमलप्रीत कौर फाइनल में, सीमा चूकीं, तीरंदाज अतानु दास और मुक्केबाज अमित पंघल…

टोक्यो ओलंपिक में 9वें दिन शनिवार को विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं जारी हैं। इनमें से कई में भारतीय एथलीट भी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। डिस्कस ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 9:53:53

Tokyo Olympic : कमलप्रीत कौर फाइनल में, सीमा चूकीं, तीरंदाज अतानु दास और मुक्केबाज अमित पंघल…

टोक्यो ओलंपिक में 9वें दिन शनिवार को विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं जारी हैं। इनमें से कई में भारतीय एथलीट भी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में कमलप्रीत कौर ने कमाल का प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बना लीं, जबकि सीमा पूनियां चूक गईं। कमलप्रीत ने 64 मीटर के थ्रो के साथ क्वालिफिकेशन दौर में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल दो अगस्त को होगा।

कमलप्रीत ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर दूर चक्का फेंका जो क्वालिफिकेशन मार्क भी था। शीर्ष पर रहने वाली अमेरिका की वालारी आलमैन के अलावा कमलप्रीत इस आंकड़े को छूने वाली इकलौती एथलीट रहीं। दोनों पूल में 31 खिलाड़ियों में से 64 मीटर का मार्क पार करने वाले या टॉप-12 ने क्वालिफाई किया। एक अन्य भारतीय डिस्कस थ्रोअर सीमा पूल ए में तीन प्रयासों में अपने 60.57 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं।

आसानी से हारे दुनिया के नं.1 मुक्केबाज अमित पंघल

मुक्केबाजी में भारत के लिए आज निराशाजनक शुरुआत रही। दुनिया के नंबर-1 बॉक्सर अमित पंघल प्री- क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) मुकाबला हार गए हैं। 52 किग्रा (फ्लाईवेट) वर्ग में तीन राउंड तक चले मुकाबले में 25 वर्षीय अमित को कोलंबिया के युबेर्जेन रिवास ने 4-1 से मात दी। अमित ने पहला राउंड आसानी से जीता, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में वे अपनी लय को कायम नहीं रख सके। रियो ओलंपिक 2016 के रजत पदक विजेता रिवास के खिलाफ अमित का फुटवर्क शुरू में बेहतर देखने को मिला।

लंदन ओलंपिक के रजत विजेता से हारे अतानु दास

तीरंदाजी में भी भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। पदक के दावेदार अतानु दास को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 2012 लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने 6-4 से हराया। अतानु पहली सीरीज में 25-27 से हार गए। अतानु ने 9, 8, 8 अंक हासिल किए। दूसरी सीरीज में मुकाबला 28-28 से बराबर रहा। अतानु ने दूसरी सीरीज में 10, 9, 9 अंक बनाए। अतानु ने तीसरी सीरीज में 28-27 से जीत दर्ज की। इसके बाद चौथा सेट 28-28 से बराबर रहा। आखिरी सेट में अतानु को 26-27 से हार झेलनी पड़ी। दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज दीपिका कुमारी के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद भारत की उम्मीदें अतानु पर ही टिकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत