न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : कोरोना वायरस के डर से भारतीय खेमे में हुई दहशत, यहां जानें पूरा मामला

टोक्यो ओलंपिक शुरू होने ही वाला है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण इसका आयोजन निर्धारित समय से एक साल बाद हो रहा है। हालांकि अभी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 11:26:37

Tokyo Olympic : कोरोना वायरस के डर से भारतीय खेमे में हुई दहशत, यहां जानें पूरा मामला

टोक्यो ओलंपिक शुरू होने ही वाला है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण इसका आयोजन निर्धारित समय से एक साल बाद हो रहा है। हालांकि अभी भी इस पर कोरोनावायरस के कारण खतरा मंडरा रहा है। खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स के लगातार संक्रमित होने की सूचना मिल रही है। इस बीच, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार खेल गांव पहुंचे भारतीय खेमे में बुधवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक गलती की वजह से शिविर में कोविड-19 का अलार्म बज गया।

भारतीय खिलाड़ियों में उस वक्त दहशत हो गई जब हेल्थ स्टेटस एप्लीकेशन में गलत एंट्री के कारण अलार्म बज पड़ा। हालांकि कोई मामला भारतीय खिलाड़ियों से जुड़ा नहीं है। भारतीय दल के उप प्रमुख प्रेम वर्मा ने साफ किया कि किसी में भी वायरस के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं और कोई पॉजिटिव केस नहीं था।

स्वास्थ्य रिकॉर्ड अपडेट करने में गलत जानकारी दर्ज की

आइओए के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने स्वास्थ्य रिपोर्ट एप (ओसीएचए) में तीन भारतीय अधिकारियों को लक्षणों के साथ दिखाए जाने के बाद प्रेम वर्मा से एक स्पष्ट तस्वीर मांगी, लेकिन दूसरे एप में ऐसा कोई विवरण नहीं था। वर्मा ने जवाब दिया कि किसी को लक्षण नहीं थे और पहली बार एप का इस्तेमाल कर रहे कुछ लोगों ने गलत एंट्री कर दी थी। स्वास्थ्य रिकॉर्ड अपडेट करने में गलत जानकारी दर्ज कर दी गई थी। इंडियन कैंप में कोरोना का कोई मामला नहीं है। उल्लेखनीय है कि खेल गांव पहुंचे कई देशों के खिलाड़ियों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। ऐसे में आशंका रहती है कि कहीं वायरस भारतीय दल में भी सेंध नहीं लगा दे।

कोच गोपीचंद को पीवी सिंधु के स्वर्ण जीतने का भरोसा

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था। भले ही सिंधु को फाइनल में कैरोलिन मारिन के हाथों हार मिलने से रजत से ही संतोष करना पड़ा था, लेकिन वे अपने प्रदर्शन ने सबका दिल जीतने में सफल रही थीं। कोच पुलेला गोपीचंद को भरोसा है कि सिंधु टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतेंगी।

गोपीचंद ने कहा कि बैडमिंटन में हमारे पास मौके हैं, निश्चित रूप से रियो और लंदन के प्रदर्शन से बेहतर करने के। इसलिए मुझे उम्मीद है कि सिंधु जीत सकती हैं, वह निश्चित रूप से ओलंपिक में दावेदारों में से एक होंगी। मेरा यह भी मानना है और उम्मीद करता हूं कि इस बार भारत अब तक के सबसे ज्यादा पदक जीतने में सफल होगा। लंदन में भारतीय टीम ने छह पदक जीतकर जो किया, हम उसे पीछे छोड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत