न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : क्वार्टर फाइनल में हारी भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम, सात्विक-चिराग का सपना भी टूटा

टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को मेडल इवेंट्स का तीसरा दिन चल रहा है। अभी तक भारत का दिन अच्छा नहीं रहा है। अधिकतर खेलों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 11:43:40

Tokyo Olympic : क्वार्टर फाइनल में हारी भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम, सात्विक-चिराग का सपना भी टूटा

टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को मेडल इवेंट्स का तीसरा दिन चल रहा है। अभी तक भारत का दिन अच्छा नहीं रहा है। अधिकतर खेलों में भारतीय एथलीटों को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। अब अतानु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव से युक्त भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर भी थम गया है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की टीम ने 6-0 से हरा दिया। कोरिया ने अपने छह तीरों के पहले सेट में पांच 10 के स्कोर के साथ सेट 59-54 से जीत 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरा सेट 59-57 से जीत स्कोर 4-0 कर दिया। इसके साथ ही कोरियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

प्री क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को हराया था भारत ने

भारतीय टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 6-2 से हराया था। भारतीय टीम ने पहले सेट में 55-54 से जीत हासिल की। इस सेट में दोनों टीमों की ओर से परफेक्ट 10 के दो-दो स्कोर बने। दूसरे सेट में भी भारतीय टीम एक ही अंक के अंतर से जीती। यह सेट भारत ने 52-51 से जीता। तीसरे सेट में कजाकिस्तान ने जोरदार वापसी की और इसे 57-56 से अपने नाम कर लिया। चौथे सेट में भारत ने 55-54 से जीत हासिल कर कजाकिस्तान से मैच छीन लिया। आपको बता दें कि आर्चरी में एक सेट जीतने पर 2 अंक मिलते हैं।

दुनिया की नं.1 जोड़ी से हारे सात्विक-चिराग

बैडमिंटन में भारत के सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दुनिया की नंबर-1 इंडोनेशिया की मार्कस गिडोन और केविन सुकामुल्जो की जोड़ी से हार गई। इंडोनेशियाई जोड़ी ने यह मुकाबला 21-13, 21-12 से जीता। सात्विक-चिराग ने हालांकि टक्कर तो दी, लेकिन वे उसे अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए। मुकाबला 32 मिनट चला। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी का नॉकआउट राउंड में पहुंचने का सपना टूट गया। सात्विक-चिराग ग्रुप के पहले मुकाबले में भी हार गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?