न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : घुड़सवार फवाद के पास है मौका, संन्यास पर बोलीं मैरीकॉम, हॉकी में इन्हें फाइनल की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक में दो दशक से ज्यादा समय में घुड़सवारी में उतरे एकमात्र भारतीय फवाद मिर्जा रविवार को क्रॉस कंट्री स्पर्धा के बाद 22वें स्थान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 12:50:58

Tokyo Olympic : घुड़सवार फवाद के पास है मौका, संन्यास पर बोलीं मैरीकॉम, हॉकी में इन्हें फाइनल की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक में दो दशक से ज्यादा समय में घुड़सवारी में उतरे एकमात्र भारतीय फवाद मिर्जा रविवार को क्रॉस कंट्री स्पर्धा के बाद 22वें स्थान पर रहे। सोमवार को व्यक्तिगत शो जंपिंग क्वालीफायर में बेहतर प्रदर्शन करने पर वे और उनका घोड़ा सिगनोर मेडिकॉट टॉप-25 में रह सकते हैं। इससे वे शाम को होने वाली इवेंटिंग जंपिंग की इंडीविजुअल कैटेगरी के फाइनल में जगह बना लेंगे। फवाद के कुल 39.20 पेनल्टी अंक हैं।

उन्होंने आठ मिनट में कंट्री रन पूरी की। घुड़दौड़ क्रॉस कंट्री व्यक्तिगत वर्ग में प्रतियोगी को सात मिनट 45 सैकंड के भीतर कोर्स का पूरा चक्कर लगाना होता है ताकि टाइम पेनल्टी कम रहे। पेनल्टी जितनी कम होगी, अश्वारोही पॉइंट टेबल में उतना ही ऊपर होगा। फवाद और सिगनोर ने टेक्नीकल प्रोब्लम के कारण देर से शुरू किया जिसकी वजह से उन्हें 11.20 पेनल्टी अंक मिले। फवाद ड्रेसेज दौर में नौवें स्थान पर थे। उसमें उन्हें 28 पेनल्टी अंक मिले। अब उन्हें शो जंपिंग में उतरना है जिसमें शीर्ष 25 में रहने पर वह इवेंटिंग जंपिंग फाइनल में जगह बना लेंगे।

मैरीकॉम ने कहा, मैं 40 तक खेल सकती हूं

भारत की महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम टोक्यो से स्वदेश लौट आई हैं। मैरीकॉम को कोलंबिया की इनग्रिट वेलेंसिया के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनका दूसरा ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूट गया। हालांकि 38 वर्षीय मैरीकॉम ने साफ कर दिया है कि वे अभी रिंग से दूर नहीं जाने वाली और कम से कम 40 साल की उम्र तक प्रतिस्पर्धी बॉक्सिंग में हिस्सा लेने की क्षमता रखती हैं।

मैरीकॉम के सामने बड़े इवेंट के तौर पर अक्टूबर में होने वाली आईबा विश्व चैंपियनशिप है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम ने संन्यास की अटकलों से इंकार कर दिया। मैरीकॉम ने कहा कि मेरे पास अभी उम्र है। मैं 40 तक खेल सकती हूं। टोक्यो में हेर-फेर और बेईमानी हुई। मैंने पहले दोनों राउंड जीते थे, तो फिर मैं मैच कैसे हार सकती हूं? मैं देश से माफी मांगना चाहती हूं।

पूर्व कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, जीत के लिए भूखी है भारतीय टीम

रविवार शाम को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल के पहले पूर्व कोच हरेंद्र सिंह का मानना है कि भारत पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक मुकाबले तक जाएगा। भारतीय टीम अपने पूल ए के पांच मैच में से चार में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा। हरेंद्र ने ओलंपिक्स डॉट कॉम से कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि भारत फाइनल खेलेगा। इसके पीछे वजह यह है कि ऑस्ट्रेलिया को 7-1 से हराकर टीम ने भूखे शेर की तरह वापसी की है। उन्होंने दूसरे मैच के बाद हर विभाग में भारी सुधार दिखाया है। टीम जीत के लिए भूखी है और पूरी तरह से फिट है। वह कुछ संरचना के साथ हॉकी के बड़े हमलावरों की तरह खेल रही है। इसका पूरा श्रेय कोच ग्राहम रीड को जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत