न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : दीपिका प्री क्वार्टर फाइनल में, पूजा को पदक के लिए चाहिए एक और जीत, साई प्रणीत...

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए मिश्रित भावनाएं जारी हैं। कोई भारतीय खिलाड़ी खुशियां ला रहा है, तो किसी को हार का मुंह देखना पड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 4:38:23

Tokyo Olympic : दीपिका प्री क्वार्टर फाइनल में, पूजा को पदक के लिए चाहिए एक और जीत, साई प्रणीत...

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए मिश्रित भावनाएं जारी हैं। कोई भारतीय खिलाड़ी खुशियां ला रहा है, तो किसी को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। तीरंदाजी में हमारी स्टार आर्चर दीपिका कुमारी ने प्री क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में जगह बना ली है। दीपिका ने राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन में भूटान की कर्मा को 6-0 से हराया। इसके बाद उन्होंने राउंड ऑफ 16 एलिमिनेशन में अमेरिका की जेनिफर फर्नांडेज को 6-4 से मात दी। दीपिका इस मैच में पहला सेट हार गई थीं। इसके बाद अगले दो सेट जीतकर उन्होंने 4-2 की बढ़त ले ली।

चौथे सेट में एक बार फिर अमेरिकी तीरंदाज ने सफलता हासिल कर मुकाबला 4-4 की बराबरी पर ला दिया। पांचवें और निर्णायक सेट में दीपिका ने जीत अपने नाम की और मैच पर 6-4 से कब्जा कर लिया। तीरंदाजी के पुरुष एकल वर्ग में प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय हारकर बाहर हो गए हैं। प्रवीण ने पहले मैच में रूस के गालसन बजारझापोव को 6-0 से हराया। प्रवीण को अगले राउंड में दुनिया के नंबर एक तीरंदाज अमेरिका के ब्रैडी एलिसन ने 6-0 से हरा दिया।

मुक्केबाजी में पूजा रानी की धमक

मुक्केबाजी में पूजा रानी महिलाओं की 75 किलोग्राम भार स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। एक मैच और जीतते ही उनका पदक पक्का हो जाएगा। पूजा ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से पराजित किया। पूजा को तीनों राउंड में पांचों जजों से पूरे अंक मिले। दो बार की एशियन चैंपियन 30 वर्षीय पूजा की प्रतिद्वंद्वी उनसे 10 साल छोटी थीं। वे पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं। उनसे पहले 69 किग्रा वेट कैटेगरी में लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

बैडमिंटन में प्रणीत मेडल रेस से बाहर

बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में भारत के 13वीं वरीय शटलर बी साई प्रणीत मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पाए और नीदरलैंड के मार्क कालजोव से 40 मिनट तक चले मैच में सीधे गेम में 14-21, 14-21 से हार गए। यह उनकी ग्रुप डी में दूसरी हार थी। कालजोव ग्रुप में शीर्ष पर रहकर नॉकआउट दौर में पहुंचे। केवल ग्रुप का विजेता खिलाड़ी ही आगे बढ़ता है। मंगलवार को चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ग्रुप ए में बेन लेन और सीन वैंडी की इंग्लैंड की जोड़ी को हराकर तीन में से दो मुकाबले जीतने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी। महिला एकल में पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?