Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : खेलगांव में बढ़ता ही जा रहा कोरोना का खतरा! तीन एथलीट हुए संक्रमित

कोविड-10 की वैश्विक महामारी के कारण जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक को एक साल टाल दिया गया था। तमाम आशंकाओं ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 1:01:29

Tokyo Olympic : खेलगांव में बढ़ता ही जा रहा कोरोना का खतरा! तीन एथलीट हुए संक्रमित

कोविड-10 की वैश्विक महामारी के कारण जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक को एक साल टाल दिया गया था। तमाम आशंकाओं को दरकिनार करते हुए इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक इन्हें कराने का फैसला किया गया। हालांकि इसकी भयावहता देखते हुए कई देशों के खिलाड़ी अपना नाम वापस ले चुके हैं।

लोगों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए ओलंपिक में दर्शक बैन कर दिए गए। इसके बावजूद कोरोना खतरा बनकर मंडरा रहा है। खेलगांव में भी इसने सेंध लगा दी है। यहां रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन एथलीट कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। यह पहला मौका है जबकि खेलगांव में रह रहे खिलाड़ी पॉजिटिव हुए हैं। आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। तीसरा खिलाड़ी खेलों के लिए नामित होटल में ठहरा हुआ है।

18000 प्रतिभागियों के किए गए 40000 टेस्ट

आयोजन समिति के अनुसार दिन में कुल 10 मामले सामने आए। इनमें खेलों से संबंधित पांच व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल है। खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या अब 55 पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खेलों के मुख्य कार्यकारी निदेशक क्रिस्टोफ डुबी ने कहा कि खेलों के लिए 18000 प्रतिभागियों के जापान आने से पहले 40000 टेस्ट किए गए। इसके अलावा एयरपोर्ट पर जांच हो रही है। नियमित तौर पर जांच और हर दिन परीक्षण किया जा रहा है।


भारत का 90 सदस्यीय जत्था पहुंचा

इस बीच भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था हिंदुस्तान से शनिवार को रवाना हुआ और आज सुबह टोक्यो पहुंचा। भारत के 90 सदस्यीय दल में तीरंदाज, महिला और पुरुष हॉकी टीम, टेबल टेनिस खिलाड़ी और तैराक भी शामिल हैं। निशानेबाज और मुक्केबाज भी क्रोएशिया और इटली में अपने अभ्यास स्थलों से टोक्यो पहुंच चुके हैं। भारत को इस बार भी शूटिंग और बॉक्सिंग में पदक की उम्मीद है। इसके अलावा भारत की उम्मीद बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर भी टिकी हुई है। फैंस हॉकी में भी स्वर्णिम युग की वापसी की आस लगा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology