न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेन ने छोड़ी कप्तानी, सहकर्मी को अश्लील फोटो-मैसेज भेजने का आरोप, द्रविड़ के कोच बनने से हैरान हैं पोंटिंग

इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर में शुरू होने वाली पांच टेस्ट की एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान टिम पेन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 12:20:17

पेन ने छोड़ी कप्तानी, सहकर्मी को अश्लील फोटो-मैसेज भेजने का आरोप, द्रविड़ के कोच बनने से हैरान हैं पोंटिंग

इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर में शुरू होने वाली पांच टेस्ट की एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान टिम पेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विकेटकीपर पेन पर साल 2017 में महिला सहकर्मी को अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप है। मैसेज वायरल होने के बाद पेन को कप्तानी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सीरीज के लिए 17 नवंबर को ही टीम का ऐलान हुआ था और कप्तानी के लिए पेन पर ही भरोसा जताया गया था।

अब उनकी जगह उप कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कप्तानी मिलने की संभावना है। हालांकि पेन खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं। 36 पेन को 2018 में दक्षिण अफ्रीका में बॉल टैम्परिंग स्कैंडल के बाद स्टीवन स्मिथ की जगह टीम की कमान सौंपी गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष रिचर्ड फ्रायडेनस्टीन ने कहा कि पेन ने महसूस किया कि कप्तान के रूप में पद छोड़ने का निर्णय उनके परिवार और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में था। बोर्ड अब नए कप्तान की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय चयन पैनल के साथ काम करेगा।

tim paine,australia,ashes series,cricket australia,ricky ponting,rahul dravid,sports news in hindi

मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोए विकेटकीपर टिम पेन

इस बीच मीडिया का सामना करते ही पेन फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि करीब चार साल पहले मैं एक तत्कालीन सहयोगी के साथ टेक्स्ट एक्सचेंज में शामिल था। उस समय यह पूरी तरह से सीए इंटीग्रिटी यूनिट की जांच का विषय था। उस जांच और क्रिकेट तस्मानिया एचआर जांच ने पाया कि आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ था। मैं बरी हो गया था, लेकिन मुझे उस समय इस घटना पर गहरा खेद था और आज भी करता हूं। मैंने पत्नी और परिवार से बात की। उनकी क्षमा और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे हाल ही में पता चला कि ये निजी टेक्स्ट एक्सचेंज सार्वजनिक हुए हैं। मुझे इस क्षति के लिए खेद है कि इससे हमारे खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। मैं नहीं चाहता कि एशेज सीरीज से पहले टीम के लिए अवांछित व्यवधान पैदा हो।

tim paine,australia,ashes series,cricket australia,ricky ponting,rahul dravid,sports news in hindi

द्रविड़ से पहले पोंटिंग को मिला था कोच बनने का ऑफर

दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ को हाल ही में रवि शास्त्री के स्थान पर टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने दावा किया कि द्रविड़ से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनसे इस जिम्मेदारी के लिए संपर्क किया था। पोंटिंग क्रिकेट के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। पोंटिंग ने कहा कि समय की प्रतिबद्धता ने मुझे भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इसी तरह की भूमिका निभाने से रोक दिया। मैंने आइपीएल-14 के दौरान कुछ लोगों के साथ इस कोचिंग के बारे में बातचीत की थी। जिन लोगों से मैंने बात की थी, वे इस भूमिका के लिए बीच का एक रास्ता निकालने के लिए तैयार थे। मैंने उन्हें बताया कि मैं उतना समय नहीं दे पाऊंगा।

इस जिम्मेदारी को लेने के बाद मैं दिल्ली कैपिटल्स को भी कोचिंग नहीं दे पाऊंगा। ईमानदारी से कहूं तो समय ही एकमात्र चीज है जो मुझे रोक रहा है। मैं ऑस्ट्रेलिया की टीम को कोच करना पसंद करूंगा, लेकिन मैं अपने खेल करियर के दौरान परिवार से दूर रहा हूं। मेरे परिवार में सात साल का बेटा है और मैं उसे साल में कम से कम 300 दिन देना चाहता हूं। आईपीएल के साथ यह पूरी तरह से संभव है। मैं बहुत हैरान हूं कि द्रविड़ ने यह काम अपने हाथ में लिया है। मैं उनके पारिवारिक जीवन के बारे में नहीं जानता, लेकिन मुझे पता है कि उनके छोटे बच्चे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत