न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारी पड़ सकती है पाकिस्तान को एशिया कप से हटने की धमकी, होगा 16 मिलियन डॉलर का नुकसान

यह नुकसान एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) से मिलने वाले हिस्से से होगा, जिसमें पाकिस्तान अन्य चार टेस्ट खेलने वाले देशों — भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान — के साथ बराबरी से 15 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 8:12:10

भारी पड़ सकती है पाकिस्तान को एशिया कप से हटने की धमकी, होगा 16 मिलियन डॉलर का नुकसान

एशिया कप 2025 से बाहर होने की धमकी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारी पड़ सकती है। यदि पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो उसे 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 130 करोड़ रुपये तक) के राजस्व घाटे का सामना करना पड़ सकता है। यह नुकसान एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) से मिलने वाले हिस्से से होगा, जिसमें पाकिस्तान अन्य चार टेस्ट खेलने वाले देशों — भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान — के साथ बराबरी से 15 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करता है।

यह राजस्व ब्रॉडकास्ट डील्स (टीवी और डिजिटल दोनों), प्रायोजन (sponsorships), टिकटिंग और अन्य कमाई के स्रोतों से आता है। 2025 के एशिया कप से पाकिस्तान का अनुमानित हिस्सा अकेले 12 से 16 मिलियन डॉलर के बीच है। अगर PCB टूर्नामेंट से खुद को अलग करता है, तो न सिर्फ उसे आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि एशियन क्रिकेट परिषद में उसकी साख भी खतरे में पड़ सकती है।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) ने 2024 से 2031 तक के लिए ACC के साथ 170 मिलियन डॉलर की डील साइन की है, जिसमें महिला और अंडर-19 एशिया कप भी शामिल हैं। इस डील का बड़ा हिस्सा भारत-पाकिस्तान मुकाबलों से होने वाले रेवेन्यू पर आधारित होता है। ऐसे में पाकिस्तान की वापसी broadcaster के लिए भी एक बड़ा झटका होगी, जो marquee मैच के लिए विज्ञापन स्लॉट्स प्रीमियम रेट पर बेचता है।

इस पूरे विवाद की जड़ है मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट। पाकिस्तान ने ICC से उनको हटाने की मांग की थी क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, जिसे PCB ने अपमानजनक माना। लेकिन ICC ने PCB की मांग को खारिज कर दिया है।

PCB के प्रमुख और पाकिस्तान के आंतरिक मामलों और नारकोटिक्स नियंत्रण मंत्री नक़वी के लिए यह स्थिति काफी नाजुक बन गई है। एक ओर वे एक मंत्री के तौर पर अपने देश की प्रतिष्ठा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ACC के अध्यक्ष के तौर पर उन पर वित्तीय और प्रशासकीय जिम्मेदारियों का दबाव भी है।

एक PCB अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, "क्या नक़वी 227 मिलियन डॉलर के सालाना बजट में से 16 मिलियन डॉलर गंवाने का जोखिम ले सकते हैं? यह कुल बजट का लगभग 7 प्रतिशत है। यह कदम बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।"

अगर PCB टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो ACC बोर्ड के अन्य सदस्य देशों द्वारा उसे सालाना 15 प्रतिशत हिस्सा देने पर भी सवाल उठ सकते हैं, क्योंकि उसने marquee इवेंट के मैच ही नहीं खेले होंगे। साथ ही, broadcaster भी अपना भुगतान रोक सकता है या कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि पाकिस्तान बुधवार को UAE के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगा और एंडी पाइक्रॉफ्ट ही मैच रेफरी बने रहेंगे। जब तक बाकी ACC देश हस्तक्षेप कर मैच रेफरी में बदलाव की पहल न करें, PCB के पास विकल्प सीमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत