Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्च होते ही विवादों में आई टीम इंडिया की जर्सी, कीमत को लेकर उठे सवाल, प्रशंसकों ने कहा नहीं खरीद सकते

ICC T20 World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी जारी की गई है। इस जर्सी की तारीफ तो बहुत हो रही है लेकिन अब उसको लेकर आलोचना का दौर जारी है। क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि इस जर्सी की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे आम आदमी अफोर्ड नहीं कर सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 May 2024 9:54:08

लॉन्च होते ही विवादों में आई टीम इंडिया की जर्सी, कीमत को लेकर उठे सवाल, प्रशंसकों ने कहा नहीं खरीद सकते

आईपीएल 2024 अभी खत्म नहीं हुआ है उससे पहले ही टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप को लेकर चिंताएँ प्रकट होने लगी हैं। प्रशंसक जहाँ रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पर चिंता जता रहे हैं, वहीं वह 4 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने वाली टीम को लेकर भी आशंका जाहिर कर रहे हैं। मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पण्ड्या की गेंदबाजी ने सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। हालांकि उन्होंने पिछले तीन मैचों में 7 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की है।

ICC T20 World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी जारी की गई है। इस जर्सी की तारीफ तो बहुत हो रही है लेकिन अब उसको लेकर आलोचना का दौर जारी है। क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि इस जर्सी की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे आम आदमी अफोर्ड नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि एडिडास ने टीम इंडिया की नई जर्सी की कीमत 5,999 रुपये रखी है। इस कीमत को लेकर ही इसे आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

गौरतलब है कि सोमवार को ICC Mens T20 WC के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की गई। एडिडास ने सोमवार को शानदार तरीके से टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2024 के लिए नई जर्सी को लॉन्च किया।

बीसीसीआई ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च की। इस वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया की जर्सी हेलीकॉप्टर से लॉन्च होती है और रोहित शर्मा, कुलदीप और जडेजा इस देखते रह जाते हैं। नई जर्सी के ऊपर सफेद पट्टी दिख रही है और बीच में नीला रंग है जबकि बाहों पर भगवा कलर नजर आ रहा है। गले पर तिरंगा चारों ओर बना हुआ है, जो इसकी खूबसुरती को बढ़ाता है।


ICC Men’s T20 World Cup के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ी- रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology