न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ट सीरीज के लिए रहाणे को मिली कप्तानी, भारतीय टीम घोषित, शास्त्री ने कोहली को लेकर दिया यह संकेत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो टेस्ट की सीरीज होगी। शुक्रवार को बीसीसीआई ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 9:15:08

टेस्ट सीरीज के लिए रहाणे को मिली कप्तानी, भारतीय टीम घोषित, शास्त्री ने कोहली को लेकर दिया यह संकेत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो टेस्ट की सीरीज होगी। शुक्रवार को बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। जैसा कि एक दिन पहले ही रिपोर्ट आ गई थी, रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी व जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। रहाणे इंग्लैंड दौरे पर उप कप्तान थे। एक और मध्य क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है।

कोहली दूसरे टेस्ट में टीम के साथ जुड़ जाएंगे और कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल-14 में आरसीबी टीम के विकेटकीपर केएस भरत को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर और ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर जयंत यादव की वापसी हुई है। मिडिल ऑर्डर बैट्समैन हनुमा विहारी को बाहर कर दिया गया है। उन्होंने अंतिम टेस्ट जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। राहुल द्रविड़ इस सीरीज से टीम इंडिया के कोच का पद संभालेंगे। पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर और दूसरा 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा।

team india,test series,newzealand,ajinkya rahane,cheteshwar pujara,ravi shastri,virat kohli,sports news in hindi

अजिंक्य रहाणे कप्तान तो चेतेश्वर पुजारा उपकप्तान, ये है टीम इंडिया

टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

team india,test series,newzealand,ajinkya rahane,cheteshwar pujara,ravi shastri,virat kohli,sports news in hindi

‘बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए वनडे की भी कप्तानी छोड़ सकते हैं कोहली’

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले ही इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप के बाद वे कप्तानी नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इस बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में कोहली वनडे टीम से भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। शास्त्री ने इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में कहा कि रेड बॉल क्रिकेट में कोहली के नेतृत्व में भारत पिछले 5 साल से दुनिया की नंबर 1 टीम है।

इसलिए जब तक वे हार नहीं मानना चाहते या मानसिक रूप से थका हुआ मानकर कहते हैं कि वे अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, जो निकट भविष्य में (कप्तानी छोड़ना) हो सकता है। यह नहीं सोचना चाहिए कि यह तुरंत होगा। वनडे के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। कोहली कह सकते हैं कि वे सिर्फ टेस्ट कप्तानी पर ध्यान देना चाहते हैं। यह उनका दिमाग और शरीर है जो यह निर्णय लेगा। वे पहले व्यक्ति नहीं हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं जिनका रिकॉर्ड कप्तानी में बेहतरीन रहा है लेकिन बैटिंग पर ध्यान देने के लिए उन्होंने कप्तानी छोड़ दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत