न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Semifinal 1: पहली बार फाइनल में पहुँचा दक्षिण अफ्रीका रचा इतिहास, अफगानिस्तान ने बनाया सबसे कम स्कोर

यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2014 में वह सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 9:29:14

T20WC Semifinal 1: पहली बार फाइनल में पहुँचा दक्षिण अफ्रीका रचा इतिहास, अफगानिस्तान ने बनाया सबसे कम स्कोर

T20WC 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच नौ विकेट से जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए। इस स्कोर पर ऑलआउट होना टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मौजूदा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीमें अब तक अजेय हैं।

अफ्रीकी टीम ने पहली बार किसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2014 में वह सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 2009 में भी सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी। साउथ अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 29 रन बनाए। वहीं कप्तान एडन माक्ररम ने 23 रन बनाए। ये दोनों प्लेयर्स अंत तक आउट नहीं हुए। अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 8.5 ओवर्स में ही टारगेट को चेज कर लिया। टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब क्विंटन डिकॉक सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें फजलहक फारूकी ने आउट किया।

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाया सबसे कम स्कोर मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजीकरने का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ।इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और टीम के लिए कोई भी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया। सिर्फ अजमतुल्लाह उमरजई ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। उन्होंने मैच में 10 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर अहमद और मोहम्मद नबी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसी वजह से अफगानिस्तानी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किसी भी टीम का ये सबसे कम स्कोर है।

गेंदबाजों ने किया कमाल साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। मार्को जेसन ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं तबरेज शम्सी ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इन गेंदबाजों की वजह से ही अफगानिस्तानी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका