न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Final: क्या अपने ही साथी को पीछे करने में सफल होंगे रोहित शर्मा, दांव पर लगे 72 रन

अब फाइनल में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रोहित 72 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 6:44:08

T20WC Final: क्या अपने ही साथी को पीछे करने में सफल होंगे रोहित शर्मा, दांव पर लगे 72 रन

T20WC 2024 का कारवां आज अपना आखिरी पड़ाव पार करने जा रहा है, जहाँ फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। यह पहली बार होगा जब भारत और दक्षिण अफ्रीका ICC के किसी फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है।
दोनों ही टीम के पास इतिहास रचने का मौका है क्योंकि इस टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो अजेय टीम फाइनल खेल रही हैं। ऐसे में आज टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के पास सुनहरा मौका है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा गजब के फॉर्म में हैं। वह टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 7 मैच में उन्होंने अब तक 3 अर्धशतकीय पारी सहित कुल 248 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 92 रन है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में आया था। इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी उन्होंने 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। अब फाइनल में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रोहित 72 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

रोहित टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का मौजूदा रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम है। उन्होंने 2014 में 6 मैच की 6 पारी में 106 की औसत और 129 की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए थे।

इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी खेली थी। रोहित इस रिकॉर्ड से 72 रन दूर हैं। फॉर्म को देखते के लिए रोहित के लिए मुश्किल नहीं होगा। 72 रन बनाते ही वह टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में किंग कोहली से आगे निकल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल