न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: धमाकेदार अंदाज में अमेरिका ने किया आगाज, 7 विकेट से कनाडा को हराया

अमेरिका के बैटर ने इस स्कोर को छोटा साबित कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका के लिए एरोन जोन्स ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 94* रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 3:40:15

T20WC 2024: धमाकेदार अंदाज में अमेरिका ने किया आगाज, 7 विकेट से कनाडा को हराया

आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज मेजबान अमेरिका ने धमाकेदार अंदाज में किया है। एंड्रीज गौस और आरोन जोन्स की जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कनाडा के गेंदबाजों का दम निकाल दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने नवनीत धालीवाल और निकोलस किर्टन की फिफ्टी के दम पर 5 विकेट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया था।

अमेरिका के बैटर ने इस स्कोर को छोटा साबित कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका के लिए एरोन जोन्स ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 94* रन बनाए। इसके अलावा एंड्रीस गूस ने 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगाकर 65 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 131 (58 गेंद) रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 17.4 ओवर में अमेरिका ने 3 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया।

डलास के ग्रांड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कनाडा ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम के लिए नवनीत धालीवाल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए थे। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका ने 17.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली। अमेरिका के बल्लेबाज़ों के आगे कनाडा के गेंदबाज़ पूरी तरह से बेबस नज़र आए।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर पहला विकेट स्टीवन टेलर के रूप में गंवा दिया, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिर कप्तान मोनांक पटेल और एंड्रीस गूस ने दूसरे विकेट के लिए 42 (37 गेंद) रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी का अंत 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान पटेल के विकेट से हुआ। मोनांक ने 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 16 रनों की पारी खेली।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल