न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: निकोलस पूरन के तूफान में उड़ा आस्ट्रेलिया, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज ने मारी बाजी

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से वेस्टइंडीज पहुंचे ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। मेजबान वेस्टइंडीज ने वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 May 2024 5:44:25

T20WC 2024: निकोलस पूरन के तूफान में उड़ा आस्ट्रेलिया, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज ने मारी बाजी

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से वेस्टइंडीज पहुंचे ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। मेजबान वेस्टइंडीज ने वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराया। ऑस्ट्रेलिया के लिए हार के अंतर से भी ज्यादा चिंता वाली बात उसके गेंदबाजों की धुनाई रही। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट पर 257 रन धुन दिए। निकोलस पूरन के बल्ले से तो तूफान आया। पूरन ने 25 गेंद पर 75 रन ठोक दिए। उन्होंने 25 में से 13 गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा, जिसमें 8 छक्के शामिल थे।

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से महज दो दिन पहले मेजबान वेस्टइंडीज ने अपनी तैयारियों का जलवा दिखाया। विंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में 257 रन ठोक डाले। शे होप (14) को छोड़ दें तो कर कैरियन बैटर ने जोरदार पारी खेली। खासकर विकेटकीपर बैटर निकोलस पूरन ने दिखाया कि वे वर्ल्ड कप के लिए कितने तैयार हैं। पूरन ने 75 रन की तूफानी पारी में ऑस्ट्रेलियन बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए। पूरन ने पूरे 8 छक्के लगाए।

कप्तान रोवमैन पॉवेल (52), शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 47 रन) और सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स (40) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दो बार के चैंपियन ने शानदार पावर-हिटिंग से घरेलू दर्शकों का रोमांच डबल कर दिया। वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की। एडम ज़म्पा ने अपने चार ओवरों में 62 रन दिए और दो विकेट लिए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन ही बना सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकमात्र अर्धशतक जोश इंग्लिस के बल्ले से निकला। इंग्लिस ने 55 रन बनाए। स्पिनर गुडाकेश मोती (2/31) और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (2/44) ने मेजबान टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क के बिना उतरी थी और इसका फर्क साफ दिखा. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 2 विकेट पर एडम जम्पा ने झटके लेकिन इसके लिए उन्हें 62 रन की कीमत चुकानी पड़ी। एश्टन एगर और टिम डेविड ने एक-एक विकेट लिया।

258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी भी जीत के करीब नहीं दिखी। उसके ओपनर डेविड वॉर्नर ने 6 गेंद पर 15 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके आगे नहीं बढ़ा पाए। दूसरे ओपनर एश्टन एगर 13 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान मिचेल मार्श 4 रन बनाकर चलते बने। 60 रन के भीतर 3 विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियन टीम की ओर से सिर्फ जोश इंग्लिस (55) ही अर्धशतक बना पाए। टिम डेविड और मैथ्यू वेड 25-25 रन बनाकर आउट हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल