न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में नहीं इन दो देशों में खेला जाएगा T20 विश्व कप! अक्टूबर-नवंबर में होगा आयोजन

टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल भारत में प्रस्तावित है। हालांकि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण समीकरण बदलते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 11:14:13

भारत में नहीं इन दो देशों में खेला जाएगा T20 विश्व कप! अक्टूबर-नवंबर में होगा आयोजन

टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल भारत में प्रस्तावित है। हालांकि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। अब क्रिकइंफो वेबसाइट ने दावा किया है कि विश्व कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) व ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। शुरुआती कुछ मैच ओमान में खेले जाएंगे।

ऐसे में जबकि 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी मैच 15 अक्टूबर को खत्म हो रहे हैं, टी20 विश्व कप दो दिन बाद आठ टीमों बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी के साथ शुरू होगा।

इनमें से चार टीमें टॉप 8 रैंकिंग वाली टी20 इंटरनेशनल टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी। इस बीच कहा जा रहा है कि आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जिसे टूर्नामेंट आवंटित किया गया था, इसकी तारीखों और स्थानों के साथ 28 जून के बाद ही सामने आएंगे।

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित विश्व कप हो गया था स्थगित

यूएई में अबु धाबी, शारजाह और दुबई विश्व कप की मेजबानी करेंगे। राउंड 1 एलिमिनेशन मैच यूएई के साथ-साथ ओमान में भी आयोजित किए जाएंगे। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित 2020 के टी20 विश्व कप को स्थगित कर दिया था। बाद में आईसीसी ने यह फैसला किया था कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 का संस्करण खेला जाएगा।

यूएई में विश्व कप होने से बीसीसीआई को होगा यह फायदा

यूएई में विश्व कप स्थानांतरित करने से बीसीसीआई कुल कमाई का करीब 41 फीसदी की बचत कर सकता है। अगर भारत में आयोजन होता है तो बोर्ड को भारी टैक्स देना होगा। 2016 में टी20 विश्व कप की मेजबानी के दौरान भी बीसीसीआई को टैक्स में छूट नहीं मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत