न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित, जानें-किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला

इस साल अक्टूबर-नवंबर में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। इसमें चिर प्रतिद्वंद्वी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 12:06:19

T20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित, जानें-किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला

इस साल अक्टूबर-नवंबर में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। इसमें चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 के एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। आज मंगलवार (17 अगस्त) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का भी ऐलान कर दिया।

इसके अनुसार 2007 के चैंपियन भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। भारत-पाकिस्तान सुपर-12 के ग्रुप-2 में है। क्वालिफाइंग मैच 17 अक्टूबर से ओमान के मस्कट में शुरू होंगे। यहां आठ देश सुपर-12 में जगह बनाने के लिए खेलेंगे। इनमें से 4 क्वालिफाई करेंगे। इन टीमों में 2014 की टी20 विश्व कप विजेता श्रीलंका के अलावा आयरलैंड और बांग्लादेश जैसी बड़ी टीमों के नाम शामिल है।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भारत का पलड़ा भारी

पाकिस्तान से भिड़ंत के बाद भारत 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 3 नवंबर को अफगानिस्तान, 5 नवंबर को क्वालिफायर के बी ग्रुप में पहले नंबर पर रहने वाली टीम, 8 नवंबर को ए ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से खेलेगा। भारत और पाकिस्तान 5 साल बाद टी20 में आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला 19 मार्च 2016 को कोलकाता में खेला गया था। इसे भारत ने 6 विकेट से जीता था। दोनों में अब तक कुल 8 टी20 हुए हैं। इनमें 6 भारत और 1 पाकिस्तान ने जीता, जबकि एक मैच टाई रहा।

विश्व कप के लिए शेन बोंड न्यूजीलैंड के चौथे कोच

दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बोंड टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के चौथे कोच होंगे। इससे ठीक पहले वे आईपीएल के बाकी सत्र में मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे। बोंड विश्व कप के बाद भारत के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भी कीवी टीम के साथ रहेंगे। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि बोंड के अनुभव का टीम को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बोंड हमारे साथ पहले भी रहे हैं और हमें समझते हैं। विश्व कप से ठीक पहले वे यूएई में होंगे और उनके अनुभव का टीम को फायदा मिलेगा। यूएई में 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होने वाले आईपीएल के बाकी मैचों में बोंड मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत