न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : जहीर ने टीम इंडिया को चेताया, चावला पाक की जीत से खुश! भज्जी ने ईशान के लिए कहा

भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ी चेतावनी दी है। भारत को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 9:07:15

T20 WC : जहीर ने टीम इंडिया को चेताया, चावला पाक की जीत से खुश! भज्जी ने ईशान के लिए कहा

भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ी चेतावनी दी है। भारत को टी20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार मिली थी। अब उसे रविवार (31 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। भारत को यह मैच जीतना जरूरी है। इस ग्रुप में पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड ही मजबूत टीमें हैं और माना जा रहा है कि इनमें से दो ही सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। क्रिकेट के जानकारों का सोचना है कि इन तीनों को अन्य तीन टीमों अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड व नामीबिया के खिलाफ जीत में जोर नहीं आएगा।

जहीर ने कहा कि टूर्नामेंट के लिहाज से ये जरूरी है कि टीम इंडिया बहुत देर होने से पहले जीत की राह पर लौट आए। हम सभी जानते हैं कि अगर भारत क्षमता के मुताबिक खेला तो किसी भी टीम के लिए उसके खिलाफ खड़ा होना आसान नहीं होगा। किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण होता है कि वो जल्द से जल्द जीत की लय हासिल करे, खासकर वर्ल्ड कप में। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच गंवा दिया है और उसे देर होने से पहले ये सुनिश्चित करना चाहिए। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी और फील्डिंग में जो प्रयास किया, वह बताता है कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और भारत को इससे सावधान रहना चाहिए।

t20 world cup,zaheer khan,piyush chawla,harbhajan singh,india,newzealand,sports news in hindi

पीयूष चावला ने सोशल मीडिया पर बताया...

पहले मैच में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रचने वाली पाकिस्तान ने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पर जीत दर्ज की। इस जीत से भारत के लिए विश्व कप खेल चुके स्पिनर पीयूष चावला बेहद खुश हैं। इसके पीछे की वजह है भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद। चावला ने सोशल मीडिया Koo पर लिखा है कि, "पाकिस्तान ने एक और लो स्कोरिंग मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान कर ली है..स्लो पिच पर जिस तरह से आसिफ अली ने बड़े शाट्स खेले वो कमाल था..मुझे लगता है टिम साउदी के एक ओवर में लगे दो छक्कों ने मैच पूरी तरह से बदल दिया..वैसे पाकिस्तान मैच जीता और भारतीय फैंस चैन की सांस ले रहे होंगे..कारण आप समझते हैं..अरे भाई 31 अक्टूबर ज्यादा दूर नहीं है।" उल्लेखनीय है कि अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत जाता तो उसके भी दो अंक हो जाते और वह भारत के खिलाफ इस बढ़त के साथ उतरता।

t20 world cup,zaheer khan,piyush chawla,harbhajan singh,india,newzealand,sports news in hindi

रोहित के साथ पारी की शुरुआत करे ईशान किशन : हरभजन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच पर फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स की नजरें भी गड़ी हुई हैं। वे भारतीय टीम को जीत का रास्ता बताते नजर आ रहे हैं। अब ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि मैं लंबे समय से यह कह रहा हूं कि अब समय आ गया है ईशान किशन को टीम में शामिल करने का। उन्हें टीम में शामिल करने की जरूरत है। ईशान को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

कोहली तीसरे नंबर पर आएं और लोकेश राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाए। ऐसे में नंबर 4 तक भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद मजबूत हो जाएगी। अगर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हो गए हैं तो मैं उन्हें जरूर टीम में खिलाना चाहूंगा। हालांकि हरभजन भी इस बात पर सोच में पड़ गए कि सूर्यकुमार यादव नंबर 6 पर खेलेंगे तो फिर विकेटकीपर ऋषभ पंत को किस नंबर पर खिलाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत