न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : वकार की ‘ओछी बात’ पर हर्षा नाराज, बट ने उड़ाया वरुण का मजाक! कोहली को इनसे मिली तारीफ

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने क्रिकेट जानकारों को गलत साबित करने के साथ करोड़ों फैंस का दिल तोड़ते हुए भारत को 10 विकेट की करारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 9:23:26

T20 WC : वकार की ‘ओछी बात’ पर हर्षा नाराज, बट ने उड़ाया वरुण का मजाक! कोहली को इनसे मिली तारीफ

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने क्रिकेट जानकारों को गलत साबित करने के साथ करोड़ों फैंस का दिल तोड़ते हुए भारत को 10 विकेट की करारी मात दी। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ विश्व कप (वनडे, टी20) में 12 मैच के बाद पहली जीत नसीब हुई। पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स को शायद यह हजम नहीं हो रहा और वे उल-जुलूल बयान देने में लग गए हैं। दाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस का बयान सामने आने के बाद लग रहा है कि उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है।

वकार ने एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि उनके लिए भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे खास बात मोहम्मद रिजवान का हिंदुओं के सामने नमाज पढ़ना था। वकार ने एआरवाई चैनल पर जब ये बात कही तो उनके साथ शोएब अख्तर भी मौजूद थे। रिजवान ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान नमाज पढ़ी थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रिजवान ने नाबाद 79 रन बनाए थे। वकार के बयान की चारों ओर निंदा हो रही है।

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट कर बयान को बेहद निराशाजनक करार दिया। हर्षा ने लिखा कि वकार जैसा दिग्गज खिलाड़ी अगर ये कहे कि रिजवान का हिंदुओं के सामने नमाज पढ़ना उनके लिए बेहद खास है तो ये मेरे लिए बेहद ही निराशाजनक है। लोग कोशिश कर रहे हैं कि इन सब चीजों से दूर रहकर सिर्फ खेल की बात हो लेकिन इस तरह का बयान सच में भयानक है।

t20 world cup,waqar younis,salman butt,sunil gavaskar,rizwan,varun chakravarthy,virat kohli,sports news in hindi

बट ने कहा, पाकिस्तान में गली क्रिकेट में होती है वरुण जैसी गेंदबाजी!

पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज व कप्तान सलमान बट ने भारतीय गेंदबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के उभरते सितारे वरुण चक्रवर्ती पर कटाक्ष किया है। उन्होंने हाई वोल्टेज मुकाबले में वरुण को अंतिम एकादश में चुने जाने पर सवाल खड़े किए। बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वरुण भले ही मिस्ट्री बॉलर हों, लेकिन वे हमारे लिए कोई सरप्राइज नहीं थे। पाकिस्तान में बच्चे टेप बॉल क्रिकेट बहुत खेलते हैं। पाकिस्तान में हर बच्चा गली क्रिकेट में इस तरह की गेंदबाजी खेलता है, जहां गेंदबाज गेंद से फिंगर ट्रिक और अलग-अलग वेरिएशन आजमाता है।

बट ने वरुण और श्रीलंका के अजंता मेंडिस के बीच एक समानांतर रेखा खींचने का विकल्प भी चुना। अनूठे स्पिनर अजंता ने भी जब करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें समझना बहुत मुश्किल होता था। उल्लेखनीय है कि वरुण को एक भी सफलता नहीं मिली और उन्होंने अपने 4 ओवर में 8.25 के इकोनॉमी रेट से 33 रन लुटाए। वरुण को अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और राहुल चाहर पर वरीयता दी गई थी।

t20 world cup,waqar younis,salman butt,sunil gavaskar,rizwan,varun chakravarthy,virat kohli,sports news in hindi

सुनील गावस्कर ने की विराट कोहली की पारी की तारीफ

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने बेहतरीन पारी खेली, जिसके बाद गावस्कर ने उन्हें शानदार खिलाड़ी बताया। गावस्कर ने मंगलवार को स्टार स्पोर्टस से कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए, जिसके बाद कोहली ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

जिस तरह कोहली ने पारी को संभाला और लगातार रन बनाते रहे खास तौर पर शाहीन आफरीदी के खिलाफ जो छक्का लगाया वह काफी शानदार रहा। हालांकि शाहीन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। जिस तरह से उन्होंने अपनी गेंदबाजी में मिश्रण किया वह काबिल ए तारीफ था। कोहली के लिए यह महत्वपूर्ण था कि वे क्रीज से आगे आकर शाहीन के खिलाफ रन बनाएं। शाहीन की गेंद जिस तरह से स्विंग कर रही थी उसके लिए कोहली ने सही रणनीति अपनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत