न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डी कॉक शेष मैच के लिए रहेंगे उपलब्ध, वीरू को भारत के फाइनल में पहुंचने का भरोसा, लक्ष्मण-बांगड़ ने कहा...

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 9:37:37

डी कॉक शेष मैच के लिए रहेंगे उपलब्ध, वीरू को भारत के फाइनल में पहुंचने का भरोसा, लक्ष्मण-बांगड़ ने कहा...

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले घुटने के बल बैठकर रेसिज्म (नस्लवाद) के खिलाफ चल रहे वैश्विक आंदोलन का विरोध नहीं करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) ने मैच से पहले टीम के सदस्यों को घुटने के बल बैठने का निर्देश दिया था लेकिन डी कॉक ने आदेश को मानने से इनकार कर मैच से नाम वापस ले लिया था। हालांकि अब डी कॉक ने बाकी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताते हुए कहा कि यदि उनके घुटने के बल बैठने से दूसरों शिक्षित करने में मदद मिलती है तो उन्हें इसमें दिक्कत नहीं है।

डी कॉक ने कहा कि इससे पहले इस तरह बैठने से मना करने पर मुझे नस्लवादी कहा गया जिससे मुझे काफी पीड़ा पहुंची। मैं जिस पीड़ा, भ्रम और गुस्से का कारण बना उसके लिए मुझे गहरा खेद है। मैं अब तक इस महत्वपूर्ण मसले पर चुप था लेकिन मुझे लगता है कि अब मुझे अपनी बात को थोड़ा स्पष्ट करना होगा। जब भी हम विश्व कप में खेलने के लिए जाते हैं तो ऐसा कुछ होता है। यह उचित नहीं है। मैं अपने साथियों विशेषकर कप्तान तेम्बा बावुमा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। जिस तरह से मैच से कुछ घंटे पहले खिलाड़ियों के लिए आदेश जारी किया गया उस रवैये के कारण मैंने घुटने के बल बैठने से मना किया था। मुझे लगा कि सीएसए ने मेरी स्वतंत्रता का अतिक्रमण किया है, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों से विस्तार से बात करने के बाद मेरा दृष्टिकोण बदल गया है। मैं नस्लवादी नहीं हूं।

t20 world cup,quinton de kock,virender sehwag,vvs laxman,sanjay bangar,sports news in hindi

मेरे हिसाब ये टी20 विश्व कप टीम इंडिया ही जीतेगी : सहवाग

भले ही भारतीय टीम पाकिस्तान से हारने के बाद थोड़ा सा बैकफुट पर हो लेकिन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तो टीम इंडिया को ही विश्व कप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे हैं। सहवाग ने फिर से कहा कि भारत की ये टीम टी20 विश्व कप जीतने जा रही है। सहवाग ने अपने फेसबुक शो वीरूगिरी डॉट कॉम के माध्यम से कहा कि मेरे हिसाब से ये टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ही जीतेगी। उन्हें यहां केवल बेहतर क्रिकेट खेलना होगा।

हम हमेशा अपनी टीम के लिए खुश होते हैं जब वो जीतती है, लेकिन जब वो हार जाती है तो हमें उसका और अधिक समर्थन करना पड़ता है। इसलिए मेरा मानना है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप जीत सकता है। पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की संभावना लगभग तय है, क्योंकि उसके मैच अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ हैं। अगर वो अपने अगले दो मुकाबले भी जीतते हैं तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। भारत का अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ है। दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है।

t20 world cup,quinton de kock,virender sehwag,vvs laxman,sanjay bangar,sports news in hindi

लक्ष्मण ने हार्दिक के लिए कही यह बात, बांगड़ टीम में बदलाव पर बोले...

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी करना भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यदि उन्होंने दो ओवर भी निकाल दिए तो इससे टीम इंडिया को काफी फायदा होगा और कप्तान को गेंदबाजी में परिवर्तन करने में काफी सुविधा होगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से सिर्फ पांच गेंदबाजों को अपनाया गया था। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी बल्लेबाजों को बांधने में पूरी तरह विफल साबित हुए मगर फिर भी कोहली को उन्हीं से गेंदबाजी करानी पड़ी क्योंकि उनके पास कोई और विकल्प नहीं था।

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का मानना है कि यदि हार्दिक गेंदबाजी करने के लिए फिट साबित होते हैं तो टीम में सिर्फ एक बदलाव की संभावना दिख रही है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह रविचंद्रन अश्विन को लिया जा सकता है। अश्विन विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत