Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, मोर्गन ने बताया क्या रहा मुश्किल, ऐसा बोले विलियमसन

न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड ने बुधवार रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 11:13:14

T20 WC : फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, मोर्गन ने बताया क्या रहा मुश्किल, ऐसा बोले विलियमसन

न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड ने बुधवार रात अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को छह गेंद पहले पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 2019 के वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। 14 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें न्यूजीलैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान में से किसी एक टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल आज शाम 7.30 बजे से होगा। बहरहाल मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 166 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन अली ने 37 गेंद पर नाबाद 51 रन की पारी खेली।

उनके अलावा डेविड मलान ने 41 और विकेटकीपर जोस बटलर ने 29 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम, टिम साउदी, एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में कीवी टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 47 गेंद पर नाबाद 72 रन ठोके। उन्होंने चार छक्के और इतने ही चौके जमाए। मिचेल ने भारत के खिलाफ भी 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। मिचेल के अलावा विकेटकीपर डेवोन कॉनवे ने 46 और नीशम ने 27 रन की पारी खेली। मार्क गुप्टिल व कप्तान केन विलियमसन जल्दी आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन और क्रिस वोक्स ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं।
t20 world cup,newzealand,england,kane williamson,eoin morgan,sports news in hindi हम 17 या 18वें ओवर तक मुकाबले में थे : मोर्गन

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मैच के बाद कहा कि हम जानते हैं कि दोनों टीमों में समान कौशल है। हालांकि पूरा श्रेय केन विलियमसन और उनकी टीम को जाता है। उन्होंने आज हमें खेल से बाहर कर दिया। इस टूर्नामेंट में वास्तव में अच्छा प्रतिनिधित्व किया है। मुझे अपने सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। हमने इस मैच में और पूरा टूर्नामेंट में बढ़िया खेल दिखाया। सोचा कि हम 17 या 18वें ओवर तक मुकाबले में थे। जब आखिरी के कुछ ओवर बाकी तो थो उस समय हमें लगा कि हम गेम में बने हुए हैं।

विकेट थोड़ा मुश्किल था। हम सिक्स हिटिंग टीम हैं, लेकिन हमें छक्के जड़ने में मुश्किल हुई, लेकिन हमने अच्छा खेल दिखाते हुए एक अच्छा स्कोर हासिल किया। फिलहाल यह बता पाना कि कहां गलती है, मुश्किल है। स्पिनरों को मदद मिल रही थी। गेंद को सीमा रेखा के बाहर मारना मुश्किल था। मैदान पर आना और पहली गेंद से छक्के लगाना आसान नहीं है। नीशम ने जिस तरीके की पारी खेली और जैसे शॉट खेले उसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए।


t20 world cup,newzealand,england,kane williamson,eoin morgan,sports news in hindi नीशम ने बड़े शॉट खेल बदल दिया मैच का रुख : विलियमसन

इंग्लिश टीम पर मिली शानदार जीत के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि हमने कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ खेला है, हम जानते थे कि यह एक शानदार मैच होने वाला है और वास्तव में हमारी पूरी टीम ने बढ़िया खेल दिखाया। ओपनिंग करते हुए मिचेल ने अद्भुत बल्लेबाजी की। उनके अंदर का असली जुझारू बल्लेबाज आज हम सब के सामने खड़ा था। टी20 क्रिकेट पिच, छोटी बाउंड्री वाली साइड और कई चीजों पर निर्भर रहती है जो खेल में अंतर पैदा करते हैं।

हमारे हाथ में विकेट थे जो वास्तव में महत्वपूर्ण थे। आखिर में आकर नीशम ने कई बड़े शॉट्स लगाए और खेल के रुख को ही बदल दिया। किस टीम के खिलाफ फाइनल खेलना पसंद करेंगे इसके जवाब में विलियमसन ने कहा कि हम मैच देखेंगे वो मुकाबला भी शानदार होने वाला है। यह एक कठिन टूर्नामेंट है सभी टीमें मजबूत हैं। हम जानते हैं कि हमारे सामने एक और चुनौती आने वाली है हम अपना ध्यान उसकी ओर लगाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology