न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : नीशम ने फाइनल के लिए कही यह बात, पाक की हार से दुखी हैं अख्तर, इन्होंने किया हसन का समर्थन

पड़ोसी देशों न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 9:14:06

T20 WC : नीशम ने फाइनल के लिए कही यह बात, पाक की हार से दुखी हैं अख्तर, इन्होंने किया हसन का समर्थन

पड़ोसी देशों न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने लीग मैच में भारत और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज कर दिखा दिया है कि उन्हें कमजोर समझना भारी भूल साबित हो सकती है। सेमीफाइनल में जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जब खुलकर जश्न मना रहे थे तब 11 गेंद पर 27 रन बनाने वाले बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज जिम्मी नीशम शांत बैठे थे। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर छाई रही। नीशम से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने 'न्यूजीलैंड क्रिकेट' से कहा कि मुझे लगता है यह जश्न मनाने का मौका था लेकिन आप सिर्फ सेमीफाइनल जीतने के लिए आधी दुनिया का सफर नहीं करते हैं।

हमारी नजरें कुछ दिनों के बाद होने वाले फाइनल पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से और हम एक टीम के रूप में ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे हैं। मुझे यकीन है कि अगर हम फाइनल जीतने में सफल रहे तो खुलकर भावनाओं का इजहार कर सकेंगे। टीम की बेहतरीन योजना हमारी निरंतरता का कारण है। मुझे लगता है कि हम इसके अनुभवी हो गए हैं। हमने पिछले 5-6 वर्षों में टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हम भावनाओं को काबू में रखना जानते हैं और हार या जीत को तुरंत पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। हमारी योजना बेहतरीन होती है। हम खिलाड़ियों के चयन से लेकर मैच योजना बनाने तक काम पर पूरा ध्यान देते हैं। हमारे पास बहुत मजबूत रणनीति होती है। वे सभी रणनीतियां अगले कुछ दिनों में लागू होंगी।

t20 world cup,jimmy neesham,shoaib akhtar,hasan ali,pakistan,newzealand,sports news in hindi

यह विश्व कप हमारा होना चाहिए था : अख्तर

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में अपने पांचों मैच जबरदस्त अंदाज में जीते। माना जा रहा था कि वही चैंपियन बनेगा। लेकिन गुरुवार रात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस का दिल टूट गया। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी दुख में डूबे हैं। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इस खेल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं पूरी तरह निराश और दुखी हूं। यह विश्व कप हमारा होना चाहिए था।

यह भयानक है। मेरी भावनाएं आपके साथ हैं लेकिन हम खराब हारे हुए नहीं हो सकते हैं। हम इस हार को खुले हाथों और टूटे दिलों से स्वीकार करने जा रहे हैं। हमने अच्छा किया है। पाकिस्तान टीम मैं आपके साथ हूं, यह ठीक है। मैं पूरे देश से टीम के पीछे रहने और उनका समर्थन करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। मैं इस विश्व कप को अपनी धरती पर देखना पसंद करता लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारे हाथ से बाहर है।

t20 world cup,jimmy neesham,shoaib akhtar,hasan ali,pakistan,newzealand,sports news in hindi

वेड का कैच टपकाने के बाद से ट्रोल हो रहे हैं हसन अली

सेमीफाइनल में हार के बाद से पाकिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। हसन ने शाहीन के 19वें ओवर में मैथ्यू वेड का कैच टपका दिया था, जिसके बाद अगली तीन गेंद पर उन्होंने छक्के मारकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। हसन को लेकर फैंस काफी गुस्साए हुए हैं और उनके शिया होने को लेकर खूब भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। हसन की हिंदुस्तानी पत्नी को भी खूब कोसा गया। हसन का ससुराल हरियाणा में है। हसन पूरे विश्व कप के दौरान ही आउट ऑफ फॉर्म थे। पाकिस्तान के कुछ दिग्गज हसन के सपोर्ट में उतरे हैं।

सेमीफाइनल में चार विकेट लेने वाले स्पिनर शादाब खान ने ट्विटर पर लिखा, 'हसन अली आप चैम्पियन हैं। पूरी टीम आपके साथ है। सभी फैन्स के लिए, हर इंसान मुश्किल समय से गुजरता है, हम सभी इंसान हैं और गलती कर सकते हैं। मत भूलिए हसन ने आपको जश्न मनाने के जो मौके दिए हैं, निजी हमले मत करिए। वे पाकिस्तान के लिए मैच विनर हैं।' पूर्व ऑलराउंडर वसीम अकरम ने कहा, 'मैं नहीं चाहता हूं कि अब पूरा देश बेचारे हसन अली के पीछे पड़ जाए। मैं इससे गुजर चुका हूं, वकार यूनुस इससे गुजरे हैं। बाकी देशों में यह बस खेल है, अगले दिन लोग कहते हैं, अच्छी कोशिश की, खराब किस्मत, अगली बार के लिए शुभकामनाएं, आगे बढ़िए।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत