न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंजमाम ने माना भारत को प्रबल दावेदार, कोहली ने की गेंदबाजी तो..., अफगानिस्तान ने इंडीज को हराया

ओमान और यूएई में टी20 विश्व कप के पहले चरण के और अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं। भारत ने दो दिग्गज टीमों इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 11:59:55

इंजमाम ने माना भारत को प्रबल दावेदार, कोहली ने की गेंदबाजी तो..., अफगानिस्तान ने इंडीज को हराया

ओमान और यूएई में टी20 विश्व कप के पहले चरण के और अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं। भारत ने दो दिग्गज टीमों इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों अभ्यास मैच आसानी से जीत लिए। भारत इस बार खिताब का प्रबल दावेदार है। टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजामाम उल हक ने भी माना कि उसकी विश्व कप जीतने की सबसे ज्यादा संभावना है। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि किसी भी टूर्नामेंट में यह नहीं कहा जा सकता है कि यह टीम खिताब को जीतेगी। बल्कि यह देखा जाता है कि किस टीम के जीतने के ज्यादा चांस हैं।

मेरी राय में इस टूर्नामेंट में बाकी टीमों के मुकाबले भारत के जीतने के ज्यादा चांस हैं खास तौर पर इन कंडिशंस में। भारत के पास टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं। भारत ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। उपमहाद्वीप की ऐसी पिचों पर भारत सबसे खतरनाक टीम है। इस मैच में भी देखें तो उन्होंने 155 रन का लक्ष्य आसानी से पा लिया और उन्हें कोहली की जरूरत तक नहीं पड़ी। इंजमाम ने 24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए कहा कि जो टीम जीतेगी उसका हौसला बढ़ जाएगा और उनके ऊपर से 50 प्रतिशत दबाव कम हो जाएगा।

t20 world cup,inzamam ul haq,virat kohli,afghanistan,west indies,sports news in hindi

हार्दिक के चोटिल होने से कोहली हो सकते हैं छठे गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में विराट कोहली एक नई भूमिका में दिखे। उन्होंने मीडियम पेसर के रूप में गेंदबाजी की। इस मैच में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने पारी का 7वां और 13वां ओवर कोहली से करवाया। कोहली ने 12 रन खर्च किए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। कोहली जब गेंदबाजी करने आए तो उस समय उनके सामने स्टीएवन स्मिथ मौजूद थे। कोहली के एक्श न को देख वे हंसने लगे और उन्हों ने एक्शेन की नकल भी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोहली टी20 फॉर्मेट में भारत की ओर से 12 मैच में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट ले चुके हैं।

कोहली से गेंदबाजी कराने के पीछे अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें छठे गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। हार्दिक पांड्या के बॉलिंग के लिए अनफिट होने से वे विशेष बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे। कोहली ने इससे पहले 2016 टी20 विश्व कप में वेस्टंइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी की थी। वैसे वे पिछले साल फरवरी में न्यूनजीलैंड के खिलाफ टेस्टब में भी ओवर डालते नजर आए थे।

t20 world cup,inzamam ul haq,virat kohli,afghanistan,west indies,sports news in hindi

अफगानिस्तान ने दो बार के चैंपियन इंडीज को दी करारी मात

अफगानिस्तान ने बुधवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के वार्मअप मैच में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 56 रन से करारी मात दी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजरतउल्ला जजई और मोहम्मद शहजाद के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन ठोक दिए। जजई ने 35 गेंद में 56, जबकि शहजाद ने 54 रन की पारी खेली। रहमानउल्ला गुरबाज ने 35 और नजीबउल्ला जादरान ने 23 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने दो विकेट लिए जबकि रवि रामपॉल, हेडन वॉल्श और आंद्रे रसैल को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में दिग्गज बल्लेबाजों से सुसज्जित कैरेबियाई टीम 5 विकेट खोकर 133 रन तक ही पहुंच पाई। ओपनर लेंडल सिमंस खाता खोले बगैर और एविन लुईस 3 रन पर ही पैवेलियन लौट गए। रोस्टन चेस ने 58 गेंद में सर्वाधिक नाबाद 54 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 35 और रसैल ने 11 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए कप्तान मोहम्मद नबी ने तीन, नवीन उल हक और करीम जनत ने 1-1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत