न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : इंजमाम ने चुनी पसंदीदा पाकिस्तानी टीम, इस दिन फाइनल होंगे भारत के 15 सदस्य!

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 12:18:50

T20 विश्व कप : इंजमाम ने चुनी पसंदीदा पाकिस्तानी टीम, इस दिन फाइनल होंगे भारत के 15 सदस्य!

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज महान बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने विश्व कप को लेकर अपनी पसंद की 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम चुनी है। अपने यूट्यूब चैनल पर इंजमाम ने इसकी घोषणा की। इंजमाम ने कहा कि यदि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर खेलते रहते तो वे भी मेरी इस टीम का हिस्सा रहते लेकिन उन्होंने संन्यास ले लिया है। इंजमाम ने शोएब मलिक और 40 साल के मोहम्मद हफीज को चुना, लेकिन फखर जमां और अपने भतीजे इमाम उल हक को टीम में जगह नहीं दी।

टीम : बाबर आजम (कप्तान), शरजील खान, शान मसूद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, उस्मान कादिर, फहीम अशरफ, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह आफरीदी।

t20 world cup,inzamam ul haq,pakistan,india,team india,uae,oman,babar azam,tamim iqbal,bangladesh,sports news in hindi

चौथे टेस्ट के बाद घोषित होगी टीम इंडिया

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अगले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक में की जाएगी। टीम के ऐलान की अंतिम तिथि अभी तय नहीं की गई है, लेकिन यह शुक्रवार तक होने की उम्मीद है। एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सूत्रों ने कहा कि चौथा टेस्ट समाप्त होने के बाद टीम का चयन किया जाएगा। हम अभी के लिए सोमवार या मंगलवार को देख रहे हैं, लेकिन अभी तारीख तय नहीं है लेकिन यह शुक्रवार तक होगा क्योंकि 10 तारीख आईसीसी की कट-ऑफ तारीख है। अब तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान किया है। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी दावेदार हैं।

t20 world cup,inzamam ul haq,pakistan,india,team india,uae,oman,babar azam,tamim iqbal,bangladesh,sports news in hindi

इस कारण विश्व कप से हटे बांग्लादेशी स्टार तमीम इकबाल

बांग्लादेश के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल विश्व कप से हट गए हैं। फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो संदेश में तमीम ने कहा कि मैं उन सलामी बल्लेबाजों की जगह नहीं लेना चाहता जो पिछले 15-16 टी20 में मेरी अनुपस्थिति में इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं। तमीम को अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी। वे जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल नहीं थे और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में नहीं लिया गया है। तमीम ने कहा कि थोड़ी देर पहले मैंने अपने बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन और मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल आबेदीन को फोन किया। मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे विश्व कप टीम में होना चाहिए और इसके लिए मैं उपलब्ध नहीं रहूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत