न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक ने शुरू की बॉलिंग प्रेक्टिस, इंडीज टीम में इनकी जगह लेंगे होल्डर, जानें-मैच के बाद क्या बोले मोर्गन-महमूदुल्ला

टी20 विश्व कप में भारत को सुपर 12 के ग्रुप 2 में रविवार (31 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। उसके लिए टीम इंडिया अभ्यास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 12:04:43

हार्दिक ने शुरू की बॉलिंग प्रेक्टिस, इंडीज टीम में इनकी जगह लेंगे होल्डर, जानें-मैच के बाद क्या बोले मोर्गन-महमूदुल्ला

टी20 विश्व कप में भारत को सुपर 12 के ग्रुप 2 में रविवार (31 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। उसके लिए टीम इंडिया अभ्यास में जुटी हुई है। इस मुकाबले से पहले राहत भरी खबर सामने आई है। दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिट हैं और उन्होंने गेंदबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है। हार्दिक ने बुधवार को दुबई में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई व फीजियो नितिन पटेल की देखरेख में फिटनेस अभ्यास किया। इसके बाद हार्दिक ने नेट्स में भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर को करीब 20 मिनट तक गेंदबाजी भी की। मुख्य कोच रवि शास्त्री और मेंटर एमएस धोनी भी हार्दिक की प्रगति पर नजर रखे हुए थे।

फिर हार्दिक ने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ के साथ थ्रोडाउन की प्रेक्टिस की। 28 साल के हार्दिक को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए कंधे में चोट लग गई थी। उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की। हार्दिक का स्कैन भी कराया गया। हार्दिक ने पीठ में तकलीफ के चलते जुलाई में श्रीलंका दौरे पर सिर्फ 16 ओवर डाले थे। आईपीएल-14 के यूएई चरण में हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के लिए एक भी ओवर नहीं फेंका।

t20 world cup,hardik pandya,jason holder,eoin morgan,mahmudullah,india,bangladesh,england,sports news in hindi

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय के पैर में लगी चोट

दाएं हाथ के हरफनमौला जेसन होल्डर को टी20 विश्व कप के लिए चोटिल तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय के स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट की तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला किया गया। कैरेबियाई टीम को अपने दोनों मैच में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली है। उसका अगला मैच शारजाह में शुक्रवार को बांग्लादेश से है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि वेस्टइंडीज की तरफ से 27 टी20 मैच सहित कुल 199 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले होल्डर को मैकॉय की जगह टीम में लिया गया है। मैकॉय पांव की चोट के कारण बाहर हो गए थे। कोविड-19 के दौरान आइसोलेशन पर रहने की आवश्यकता को देखते हुए टीमों को अतिरिक्त खिलाड़ियों के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गई है और होल्डर रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ थे।

t20 world cup,hardik pandya,jason holder,eoin morgan,mahmudullah,india,bangladesh,england,sports news in hindi

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से दी करारी मात

इंग्लैंड ने बुधवार को टी20 विश्व कप में बांग्लादेश को आठ विकेट की करारी मात देते हुए सुपर 12 में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इसके साथ ही सेमीफाइनल के लिए उसका दावा मजबूत हो गया है। जीत के बाद मोर्गन ने कहा कि गेंदबाज बहुत अनुशासित रहे और वे अच्छी तरह से ढल गए। क्षेत्ररक्षण भी अच्छा रहा और इससे गेंदबाजी को भी समर्थन मिला। हमारे पास हर जगह के लिए लड़ने वाले खिलाड़ी हैं। जेसन रॉय और डेविड मलान के लिए विकेट पर कुछ समय निकालना महत्वपूर्ण था। उनको इस तरह देखना बहुत अच्छा है।

दूसरी ओर, यह बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार है। कप्तान महमूदुल्ला ने कहा कि जिस तरह की बैटिंग हमने की, हम बहुत निराश थे। हमने शुरुआत अच्छी नहीं की और साझेदारियां भी नहीं हुई। अगर हम अच्छी शुरुआत करते तो, फायदा उठा सकते थे। ऐसे विकेट पर बाद में मुश्किल हो जाती है। हमारे पास पावर हिटर्स की तुलना में अधिक कुशल हिटर हैं। मुझे लगता है कि हमें बल्लेबाजी में कुछ चीजों का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत