न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : फाइनल आज, ऐसा बोले फिंच-विलियमसन, इन 3 दिग्गजों की नजर में ये बनेगा चैंपियन

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रविवार शाम 7.30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सातवें टी20 विश्व कप का फाइनल खेला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 11:00:56

T20 WC : फाइनल आज, ऐसा बोले फिंच-विलियमसन, इन 3 दिग्गजों की नजर में ये बनेगा चैंपियन

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रविवार शाम 7.30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सातवें टी20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को कमतर नहीं आंका जा सकता। उन्होंने गजब का जुझारूपन और जज्बा दिखाया है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था। न्यूजीलैंड पहली बार, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेलेंगे। दोनों ने ही अभी तक ट्रॉफी नहीं जीती है। फाइनल की पूर्वसंध्या पर दोनों टीमों के कप्तानों ने मीडिया से बातचीत की। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा हमारा फाइनल में पहुंचना अप्रत्याशित नहीं है। हम स्पष्ट योजना के साथ यहां आए हैं।

हमने हमेशा महसूस किया कि हमारे पास ऐसा करने की प्रतिभा और खिलाड़ियों का शानदार कॉम्बिनेशन है। बहुत से लोगों ने हमें कमतर आंका था। हमारे अंदर काफी आत्मविश्वास था। यह शानदार मैच होगा। न्यूजीलैंड शानदार टीम है, वे पिछले छह सालों में सभी (आईसीसी टूर्नामेंट) फाइनल में पहुंचे हैं। हम मैच का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास काफी क्षमता, अनुभव और कौशल है। वह लंबे समय से गेंद के साथ पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम रही है, यह एक चुनौती होगी। मैं टॉस को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि किसी समय, आपको पहले बल्लेबाजी करते हुए भी मैच जीतना होता है। अगर हम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं, तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम पर दबाव डाल सकते हैं।

t20 world cup,aaron finch,kane williamson,australia,newzealand,sunil gavaskar,sports news in hindi

हम फिर से छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देंगे : विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस ‘बड़े फाइनल’ की चर्चा को खारिज किया। विलियमसन ने कहा कि हमारा ध्यान अपनी लय को बरकरार रखने पर होगा। यह बहुत कड़ी मेहनत का प्रतिबिंब है, लेकिन फाइनल हमारे लिए केवल एक अन्य मैच है और हम फिर से छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देंगे। टीम सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और निश्चित तौर पर खिलाड़ी एक-दूसरे का पूरा साथ दे रहे हैं।

हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम नियमित सीखने की कोशिश करें और हमने इसे देखा भी है। इसके लिए हमारे पास एक और मौका होगा। हमारे अंडरडॉग माने जाने के वास्तव में हमारे लिए कोई खास मायने नहीं है। हम खेल पर ध्यान केंद्रित करते हैं और एक टीम के रूप में सुधार करते रहने की पूरी कोशिश करते हैं। अलग-अलग तमगे या ऐसी किसी चीज पर हमारा नियंत्रण नहीं है।

t20 world cup,aaron finch,kane williamson,australia,newzealand,sunil gavaskar,sports news in hindi

गावस्कर, पीटरसन और वार्न के हिसाब से ये टीम चूमेगी ट्रॉफी

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न ने विश्व कप विजेता को लेकर अपनी राय रखी है। गावस्कर ने कहा कि जिस टीम का रिकॉर्ड बेहतर होता है उसे साइकोलोजिकल एडवांटेज जरूर मिलता है। जब आपको हार से ज्यादा जीत मिली होती है तब आप एक कॉन्फिडेंस के साथ मैदान में जाते हैं कि जो भी होगा हम उसका सामना कर लेंगे। मुझे लगता है कि इस वक्त मोमेंटम ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास है। नॉकआउट मुकाबलों में न केवल न्यूजीलैंड बल्कि हर एक टीम के खिलाफ उनका परफॉर्मेंस काफी शानदार है। ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का फेवरेट होगा।

पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया को खिताबी जीत का दावेदार बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की टीम के सारे पक्ष मजबूत हैं। उन्होंने तैयारी भी अच्छी की है लेकिन साल 2015 के फाइनल की तरह वे कंगारुओं के खिलाफ ढेर हो जाएंगे। वार्न ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि मेरे ख्याल से मैं ऑस्ट्रेलिया के साथ जाना चाहूंगा कि वे पहली बार टी20 ट्रॉफी उठाएं क्योंकि सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान पर जबर्दस्त जीत दर्ज की। जिस तरह उन्होंने मैच खत्म किया, मुझे लगता है कि उनके पास लय है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत