न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 सीरीज : रोहित और साउदी ब्रिगेड के बीच पहली जंग आज जयपुर में, ये रिकॉर्ड रहेंगे दांव पर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज बुधवार शाम 7 बजे से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 12:08:09

T20 सीरीज : रोहित और साउदी ब्रिगेड के बीच पहली जंग आज जयपुर में, ये रिकॉर्ड रहेंगे दांव पर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज बुधवार शाम 7 बजे से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले दिनों यूएई की धरती पर टी20 विश्व कप में आमने सामने हुई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी। न्यूजीलैंड ने बाद में फाइनल तक का सफर तय किया, जबकि टीम इंडिया सुपर 12 से आगे नहीं बढ़ सकी। दोनों टीमें नए कप्तानों के साथ खेलेगी।

भारतीय टीम की कमान स्टार ओपनर रोहित शर्मा के हाथ में है। विराट कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है और उन्हें इस सीरीज से आराम दिया गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन ने दो मैच की टेस्ट सीरीज की तैयारी पर ध्यान देने के लिए इस टी20 सीरीज से ब्रेक लिया है। उनकी जगह कीवी टीम की कप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी को मिली है। सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड निशाने पर रहेंगे।

t20 series,india,newzealand,india vs newzealand,virat kohli,rohit sharma,tim southee,sports news in hindi

सीरीज में रोहित छक्कों के मामले में बना सकते हैं ये दो रिकॉर्ड

रोहित तीन छक्के लगाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के पूरे कर लेंगे। उनसे पहले पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसके अलावा रोहित को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने के लिए 10 छक्कों की दरकार है। अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड के आक्रामक ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 150 छक्के पूरे किए हैं। उपकप्तान लोकेश राहुल को टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के लिए 249 रन और चाहिए। भारत की ओर से विराट कोहली और रोहित ने ही यह आंकड़ा छुआ है। गुप्टिल अगर 81 रन बना लेते हैं तो वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली (3227 रन) नं.1 पोजिशन पर हैं।

t20 series,india,newzealand,india vs newzealand,virat kohli,rohit sharma,tim southee,sports news in hindi

चार विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल बन जाएंगे नं.1 भारतीय गेंदबाज

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी रिकॉर्ड की दौड़ में हैं। चार विकेट लेते ही वे टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। उनके खाते में 63 विकेट हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 66 विकेट ले चुके हैं। आठ विकेट लेने पर उनके टी20 क्रिकेट में 250 विकेट हो जाएंगे। चहल और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 50 टी20 इंटरनेशनल मैच के आंकड़े से एक कदम ही दूर हैं। ईशान किशन को टी20 क्रिकेट में 50 कैच पूरे करने के लिए एक ही कैच चाहिए। साउदी एक विकेट लेते ही श्रीलंका के लसिथ मलिंका को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल के दूसरे कामयाब गेंदबाज हो जाएंगे। अफगानिस्तान के राशिद खान पहले नंबर पर हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने टी20 करियर के 150 विकेट से एक कदम ही दूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत