न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां जानें-सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और नासिर हुसैन की नजर में कौन है टेस्ट में 21वीं सदी का नं.1 कप्तान

इंग्लैंड के साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला जा रहा है। हालांकि टेस्ट में बरसात का अत्यधिक दखल ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 8:26:31

यहां जानें-सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और नासिर हुसैन की नजर में कौन है टेस्ट में 21वीं सदी का नं.1 कप्तान

इंग्लैंड के साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला जा रहा है। हालांकि टेस्ट में बरसात का अत्यधिक दखल होने से ड्रॉ की संभावना बढ़ गई है। फिर भी फैंस भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के प्रदर्शन पर टकटकी लगाए हुए हैं। इन दिनों तकनीक के अत्यधिक विकसित होने और विशेषज्ञों की सक्रिय रूप से भागीदारी के कारण खेल का बहुत बारीकी से अध्ययन किया जाता है। ऐसे में फैंस भी पूरे मैच का लाइव मजा लेने में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं।

आज भी स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर ब्रेक के दौरान कुछ रोचक सवाल पूछे गए, जैसे क्या विराट कोहली 21वीं सदी के सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तान हैं? क्या विराट ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ से भी बेहतरीन हैं? इन सवालों का जवाब दिया अपने जमाने के तीन दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और नासिर हुसैन ने।

सबसे पहले लक्ष्मण ने कहा कि मैं इन चारों में स्मिथ को सबसे बेहतरीन कप्तान मानता हूं। वे 22 साल की उम्र में कप्तान बने। तब उनकी टीम में जगह भी पक्की नहीं थी। ऐसे में टीम को संभालना और उसे आगे ले जाना बहुत बड़ी बात है। वॉ, मार्क टेलर के, पोंटिंग, वॉ के और कोहली, एमएस धोनी के डिप्टी थे। इन तीनों को पता था कि वे कप्तान बनने वाले हैं। उन्हें जरूरी चीजें सीखने-समझने का पूरा वक्त मिला।

नासिर ने भी स्मिथ को ही बेस्ट कप्तान माना। उन्होंने कहा कि जब स्मिथ कप्तान बने तब दक्षिण अफ्रीका कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा था। इसके अलावा टीम हैंसी क्रोन्ये के मैच फिक्सिंग वाले प्रकरण से भी नहीं उबरी थी। हालांकि नासिर ने कोहली की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने टीम इंडिया का एटीट्यूड बदल दिया है।

गावस्कर, लक्ष्मण और हुसैन से अलग मत रखते हैं। उन्होंने कहा कि वॉ और स्मिथ में से किसी एक को चुनना मुश्किल है, लेकिन अगर चुनना है तो मैं इन दोनों में से कंगारू कप्तान के साथ जाऊंगा। वॉ महानतम हैं। उल्लेखनीय है कि स्मिथ ने सर्वाधिक 109 टेस्ट में कप्तानी की है। इनमें से अफ्रीका को 53 में जीत मिली। वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 57 में से 41, कोहली की कप्तानी में भारत ने 60 में से 36 और पोंटिंग की कप्तानी में कंगारुओं ने 77 में से 48 टेस्ट जीते।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?