न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गावस्कर ने कोहली को दिया सचिन से सलाह लेने का सुझाव, मनिंदर ने घमंड जेब में रखने के लिए कहा

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय फॉर्म से जूझ रहे हैं। वे इंग्लैंड दौरे पर अब तक खेली गई तीन टेस्ट की चारों पारियों में फेल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 11:02:56

गावस्कर ने कोहली को दिया सचिन से सलाह लेने का सुझाव, मनिंदर ने घमंड जेब में रखने के लिए कहा

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय फॉर्म से जूझ रहे हैं। वे इंग्लैंड दौरे पर अब तक खेली गई तीन टेस्ट की चारों पारियों में फेल रहे हैं। पिछली 50 अंतरराष्ट्रीय पारियों से उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। ऐसे में उनके शुभचिंतकों का चिंता में पड़ना स्वाभाविक है। अब महान सलामी बल्लेबाज व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने भी कोहली को सुझाव दिया है। गावस्कर ने कहा कि कोहली को तुरंत सचिन तेंदुलकर को फोन कर पूछना चाहिए कि मैं क्या करूं। कोहली ऐसा कर सकते हैं, जैसा सचिन ने सिडनी में किया था।

उन्हें खुद से कहना चाहिए कि वे कवर ड्राइव नहीं खेलेंगे। आपको बता दें कि सचिन ने 2003-04 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान सिडनी में हुए चौथे टेस्ट के दौरान संयम से खेला था। उन्होंने तब 436 गेंदें खेलीं, लेकिन इस दौरान कवर ड्राइव नहीं खेला। उल्लेखनीय है कि कोहली इंग्लैंड में ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों से छेड़छाड़ करने के चक्कर में ही आउट हो रहे हैं। गेंदबाज उन्हें शॉट खेलने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं।

sunil gavaskar,virat kohli,sachin tendulkar,third test,nasser hussain,india,england,india vs england,sports news in hindi

गावस्कर ने इस बात के लिए नासिर हुसैन को लगाई लताड़

सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को इस बयान के लिए जमकर लताड़ लगाई है, जिसके तहत उन्होंने कहा कि भारत की पिछली टीमों को विराट कोहली की अगुवाई वाली मौजूदा टीम की तुलना में मैदान पर धमकाना (बुली) आसान था। गावस्कर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पांच बार (1971, 1974, 1979, 1982, 1986) इंग्लैंड का दौरा किया। उन्होंने हुसैन से कहा कि अगर मेरी पीढ़ी के क्रिकेटरों को कहा जाता है कि उन्हें ‘धमकाया जा सकता था', तो मैं बहुत नाराज होऊंगा।

गावस्कर और हुसैन के बीच एक लेख को लेकर ‘सोनी' पर ‘ऑन-एयर' बहस हो गई जो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ब्रिटेन के एक अखबार के लिए लिखा है। गावस्कर ने हुसैन से पूछा, ‘आपने कहा कि इस भारतीय टीम को ‘बुली' नहीं किया जा सकता जबकि पिछली पीढ़ी की टीमों को किया जा सकता था। क्या आप बता सकते हैं कि कौनसी पीढ़ी? और ‘बुली' (बुली-मैदान पर दबाव डालने के लिए भयभीत करना) का असल मतलब क्या है? आक्रामक होने का अर्थ यह नहीं कि आपको प्रतिद्वंद्वी के मुंह पर ही जवाब देना होगा।

कोहली समझें कि यह भारत की पिचें नहीं हैं : मनिंदर

विराट कोहली के लगातार जल्दी आउट होने पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कोहली को एक बड़ी सलाह दी है। उन्होंने ईएसपीएन से बातचीत करते हुए कहा कि ये भारत की पिचें नहीं है जहां आप एक पैर आगे निकालकर शॉट खेल सकते हैं। जैसा कोहली ने कहा था उनको अभ्यास करना होगा। अपने घमंड को आप अपनी जेब में डाल लो।

अगर कोहली को दबाव बनाकर खेलना है तो वे एक बात समझ लें कि ये वैसी पिच नहीं हैं जो वे इस तरह से बल्लेबाजी कर लें। उन्हें कुछ और समय बिताने की जरूरत है। जैसे पिछले दौरे पर उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 600 रन ठोक दिए थे। उल्लेखनीय है कि मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर जेम्स एंडरसन ने कोहली की नाक में दम किया हुआ है। कोहली को 2014 के इंग्लैंड दौरे पर भी एंडरसन ने ऐसे ही परेशान किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत