न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका टीम की मुश्किलें बढ़ी, बाहर हुए तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना

श्रीलंका की टीम में दुष्मंथा चमीरा भी नहीं हैं, जो बीमारी के कारण बाहर हैं। वहीं नुवान तुषारा भी अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 7:54:37

श्रीलंका टीम की मुश्किलें बढ़ी, बाहर हुए तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना

शुक्रवार 2 अगस्त से भारत श्रीलंका में वनडे सीरीज की शुरूआत करने जा रहा है। श्रीलंका के विरुद्ध 3 मैचों की सीरीज का आगाज आर. प्रेमदासा स्टेडियम होगा। तीनों मैच इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस मैच से पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। खिलाड़ियों की चोट से परेशान मेजबान टीम के दो और तेज गेंदबाज - मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका - पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पथिराना को कंधे में दर्द की शिकायत है, वहीं मदुशंका की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है।

श्रीलंका की टीम में दुष्मंथा चमीरा भी नहीं हैं, जो बीमारी के कारण बाहर हैं। वहीं नुवान तुषारा भी अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे।

फिलहाल श्रीलंका ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टीम में शामिल किया है, जिसकी पुष्टि टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से की है। उन्होंने कहा कि टीम गुरुवार को बाद में एक और तेज गेंदबाज को शामिल करने की भी घोषणा करेगी।

बिनुरा फर्नांडो भी फ्लू से उबर रहे हैं, जिस वजह से वह भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

हालंगोडा ने बताया, "मथीशा के कंधे में चोट लग गई है और चूंकि यह वही समस्या है जो पिछले साल विश्व कप के दौरान भी थी, इसलिए उन्होंने जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया।"

पाथिराना को पल्लेकेले में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी और उस मैच में एक भी गेंद फेंकने से पहले ही वह मैदान छोड़कर चले गए थे।

पथिराना और मदुशंका दोनों के शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना थी। ऐसे में श्रीलंका के सामने यह बड़ा सवाल है कि वह इनकी जगह किन्हें मौका दें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल