न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs MI: मोहम्मद शमी प्लेइंग इलेवन से बाहर, जयदेव उनादकट को मौका; मुंबई ने भी किया एक बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में SRH ने तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखते हुए इम्पैक्ट सब्स की सूची में शामिल किया है। उनकी जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार की जगह विग्नेश पुथुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 8:05:08

SRH vs MI: मोहम्मद शमी प्लेइंग इलेवन से बाहर, जयदेव उनादकट को मौका; मुंबई ने भी किया एक बदलाव

आईपीएल 2025 में बुधवार को हुए सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में SRH ने तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखते हुए इम्पैक्ट सब्स की सूची में शामिल किया है। उनकी जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार की जगह विग्नेश पुथुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

पैट कमिंस ने टॉस के समय बताया, “हमने एक बदलाव किया है – जयदेव उनादकट आए हैं और शमी बाहर हुए हैं, जो इम्पैक्ट प्लेयर्स की सूची में शामिल हैं।”

मोहम्मद शमी का फॉर्म चिंता का विषय


SRH के लिए यह बदलाव उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है। शमी ने इस सीज़न में अब तक 7 मैचों में सिर्फ़ 5 विकेट लिए हैं और उनका औसत 52.20 तथा इकोनॉमी रेट 10.87 रहा है, जो तेज गेंदबाज के लिहाज से काफी महंगा साबित हुआ है।

ऐसे में SRH उन्हें दूसरी पारी में ट्रेविस हेड की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतार सकती है, क्योंकि मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है।

MI ने अपनी टीम में विग्नेश पुथुर को वापस शामिल किया है, जिन्होंने इस सीजन में अब तक 4 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। उन्हें अश्विनी कुमार की जगह टीम में मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (MI):


रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनीकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मालिंगा, ज़ीशान अंसारी

इम्पैक्ट सब्स:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रोबिन मिंज, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, सत्यनारायण राजू

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?