न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना ने जड़ा शतक, घरेलू मैदान पर पहली सेंचुरी

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ दिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मंधाना 116 गेंद पर वनडे करियर का छठा और ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां शतक लगाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 Jun 2024 5:52:12

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना ने जड़ा शतक, घरेलू मैदान पर पहली सेंचुरी

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ दिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मंधाना 116 गेंद पर वनडे करियर का छठा और ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां शतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत एक वक्त 99 पर पांच विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया ने 230+ का स्कोर बना लिया है। मंधाना ने 127 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.13 का रहा। मंधाना की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 265 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा है।

घरेलू मैदान पर पहला शतक
यह मंधाना का अपने घर में पहला वनडे शतक भी है। इससे पहले पांच शतक उन्होंने विदेशी जमीन पर लगाए हैं। मंधाना ने वनडे करियर का पहला शतक 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। इसके बाद दूसरा वनडे शतक उन्होंने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था। वनडे करियर का तीसरा शतक स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 में लगाया था। वहीं, अपना चौथा वनडे शतक मंधाना ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। मंधाना ने वनडे करियर का पांचवां शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2022 में लगाया था। यानी वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में दो-दो शतक जड़ चुकी हैं। 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंधाना ने 129 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 135 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.65 का रहा था।

संकट में आई टीम को उबारा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। शेफाली वर्मा सात रन, दयालन हेमलता 12 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 रन, जेमिमा रॉड्रिग्स 17 रन और विकेटकीपर ऋचा घोष तीन रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी निभाई। दीप्ति 48 गेंद में तीन चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं। इस साझेदारी को अयाबोंगा खाका ने दीप्ति को बोल्ड कर तोड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल