न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे महंगे साबित हुए शार्दुल ठाकुर, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले वनडे में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 277 रन का लक्ष्य दिया है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। शमी मोहाली में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 7:52:43

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे महंगे साबित हुए शार्दुल ठाकुर, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

मोहाली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले वनडे में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 277 रन का लक्ष्य दिया है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। शमी मोहाली में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं।

शार्दुल ठाकुर रहे सबसे महंगे

मोहम्मद शमी को छोड़कर अश्विन, जडेजा और बुमराह को 1-1 विकेट मिला, लेकिन इन सबके बीच शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी सवालों के घेरे में है। आज के मैच में शार्दुल सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 78 रन लुटाए और एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया। एशिया कप में भी शार्दुल ने 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए थे। एशिया कप में शार्दुल को शमी की जगह खिलाया जा रहा था, लेकिन मोहाली वनडे में उनके प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।

शार्दुल के ओवर में छूटा था वार्नर का कैच

ट्विटर पर शार्दुल को लेकर यूजर्स कई तरह के फनी मीम्स तो कई लोग उनकी बॉलिग परफॉर्मेंस को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। शार्दुल ने विकेट के लिए संघर्ष करते हुए भी नजर नहीं आए। उन्होंने कई बार ढीली गेंद डाली, जिनपर उन्होंने बाउंड्री खाई। हालांकि इस दौरान शार्दुल की बदकिस्मती भी देखने को मिली। शार्दुल के ओवर में श्रेयस अय्यर ने वार्नर का आसान सा कैच छोड़ दिया था। इसके बाद तो शार्दुल पूरे मैच में सही लाइन और लेंथ ही खोजते रहे।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 276 रन

शार्दुल ठाकुर की खराब लाइन और लेंथ का ही नतीजा था कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उन्हें ही ज्यादा टारगेट कर रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 276 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने सबसे अधिक 52 रन की पारी खेली। निचले क्रम में जोश इंगलिस ने भी 45 रन की पारी खेली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें