न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने शमी, बोल्ट को छोड़ा पीछे

मोहम्मद शमी ने मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए और इस दौरान एक ओवर मेडन भी फेंका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 8:04:15

भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने शमी, बोल्ट को छोड़ा पीछे

मोहाली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली वनडे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए 5 कंगारू बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता हासिल की। इन पांच विकेट की मदद से शमी 93 वनडे मैचों के बाद भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बने तो वहीं उन्होंने इस मैच में ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बोल्ट को छोड़ा पीछे

मोहम्मद शमी ने मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए और इस दौरान एक ओवर मेडन भी फेंका। उन्होंने इस मैच में मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टाइनिस, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबोट को आउट किया। मोहाली में यह पहला मौका था जब किसी भारतीय गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइव विकेट हॉल लेने का कमाल किया।

इस मैच में मोहम्मद शमी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे जबकि जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा था और इस टीम ने 50 ओवर में 276 रन बनाए। कंगारू टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सबसे बड़ी 52 रन की पारी खेली जबकि स्टीव स्मिथ ने टीम के लिए 41 रन तो जोश इंग्लिश ने 45 रन की पारी खेली।

वहीं बात अगर 93 वनडे मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने की हो तो इस मामले में शमी दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने अपने शुरुआती 93 वनडे मैचों में 169 विकेट लिए थे। अब शमी ने 93 वनडे मैचों में 170 विकेट लेकर बोल्ट को पीछे छोड़ दिया और दूसरे नंबर पर आ गए। वनडे में 93 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने 180 विकेट लिए थे।

शमी ने 16 साल बाद किया घरेलू धरती पर यह कमाल

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपनी धरती पर किसी वनडे मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल 16 साल के बाद किया। इससे पहले जहीर खान ने घरेलू मैदान पर ऐसा साल 2007 में किया था और मडगांव में 42 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

5/43 – कपिल देव, ट्रेंट ब्रिज, 1983

6/42 – अजीत अगरकर, मेलबर्न, 2004

5/51 – मोहम्मद शमी, मोहाली, 2023

93 एकदिवसीय मैचों के बाद तेज गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक एकदिवसीय विकेट

180 – मिचेल स्टार्क

170 – मोहम्मद शमी

169 – ट्रेंट बोल्ट

164 – ब्रेट ली

156 – मोर्ने मोर्कल

155 – एलन डोनाल्ड

152 – वकार यूनुस

151- शोएब अख्तर

93 वनडे मैचों के बाद भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

170 – मोहम्मद शमी

145 – अजीत अगरकर

135 – इरफान पठान

131 – रवि अश्विन

130 – जवागल श्रीनाथ

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें