Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को उसके घर में ही चटाई धूल, टेस्ट सीरीज में किया 2-0 से सफाया

दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान वेस्टइंडीज का दो टेस्ट की सीरीज में क्लीनस्वीप कर

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 5:07:44

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को उसके घर में ही चटाई धूल, टेस्ट सीरीज में किया 2-0 से सफाया

ग्रॉस आईलेट। दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान वेस्टइंडीज का दो टेस्ट की सीरीज में क्लीनस्वीप कर दिया। उसने यहां खेला गया दूसरा टेस्ट चौथे दिन ही 158 रन से जीत लिया। कैरेबियाई टीम के सामने 324 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसकी दूसरी पारी 58.3 ओवर में 165 रन पर ही ढेर हो गई। उसके बल्लेबाजों ने दोनों पारी में निराश किया।

दूसरी पारी में किरेन पॉवेल ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। उन्होंने 116 गेंदों में नौ चौके जमाए। काइल मायर्स ने 34, केमार रोच ने 27 और जर्मेन ब्लैकवुड ने 25 रन का योगदान दिया। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 6 रन ही बना सके। शाई होप, जेसन होल्डर व विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा भी फ्लॉप रहे। स्पिनर केशव महाराज ने हैट्रिक बनाने के साथ कुल पांच विकेट झटके। कागिसो रबाडा को तीन और लुंगी एनजिडी को एक विकेट मिला। एनरिच नोर्त्जे खाली हाथ रहे।


रबाडा को मैन ऑफ द मैच और दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 112.4 ओवर में 298 रन बनाए। कॉक ने 162 गेंदों पर 96 और कप्तान व ओपनर डीन एल्गर ने 237 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। काइल वेरेने ने 27 रन का योगदान दिया। रोश और मायर्स को 3-3, शेनन गेब्रियल को 2 और जेडेन सील्स और होल्डर को 1-1 विकेट मिला। जवाब में इंडीज की पहली पारी 54 ओवर में 149 रन पर ही ढेर हो गई। ब्लैकवुड ने 49 और शाई होप ने 43 रन बनाए। मुल्डर ने तीन, रबाडा, एनजिडी और महाराज ने 2-2 तथा नॉर्त्जे ने 1 विकेट अपने नाम किया।


दक्षिण अफ्रीका की भी दूसरी पारी अच्छी नहीं रही। टीम 53 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। रासी वान डर डुसेन 75 रन पर नाबाद लौटे। रबाडा ने तेज तर्रार 40 रन ठोके। इस बार कॉक खाता भी नहीं खोल पाए। रोश ने चार, मायर्स ने तीन और सील्स, होल्डर व ब्रेथवेट ने 1-1 विकेट लिया। मेहमान टीम ने इसी मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट पारी और 63 रन से जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology