न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा T20 मैच : वेस्टइंडीज की एक और शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को 56 रन से हराया

टी20 में दो बार का विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज फॉर्म में लौटने लगा है। इंडीज ने शनिवार को यहां खेले गए दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 11:42:27

दूसरा T20 मैच : वेस्टइंडीज की एक और शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को 56 रन से हराया

ग्रॉस आईलेट। टी20 में दो बार का विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज फॉर्म में लौटने लगा है। इंडीज ने शनिवार को यहां खेले गए दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 56 रन से हराकर 5 मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इंडीज को इससे पहले अपने ही घर में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 5 मैच की सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

शिमरोन हेतमायर ने खेली तूफानी पारी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंडीज के बल्लेबाजों ने पहले खेलने का भरपूर फायदा उठाया और चार विकेट पर 196 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मैन ऑफ द मैच शिमरोन हेतमायर ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रन ठोके डाले। उनकी पारी में दो चौके व चार छक्के शुमार रहे। ड्वेन ब्रावो ने 34 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्कों की मदद से 47 और आंद्रे रसैल ने 8 गेंदों पर 24 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज अविजित रहे। लेंडल सिमंस ने 30, क्रिस गेल ने 13 और आंद्रे फ्लेचर ने 9 रन की पारी खेली। जोश हैजलवुड, एश्टन एगर व मिशेल मार्श को 1-1 विकेट मिला।


काम नहीं आया मिशेल मार्श का अर्धशतक

जवाब में कंगारू टीम 19.2 ओवर में 140 रन पर ही आउट हो गई। मिशेल मार्श एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम के टॉप स्कोरर रहे। मार्श ने 42 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। मोजेक हेनरिक्स ने 19 व जोश फिलिप ने 13 रन का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान आरोन फिंच सिर्फ 6 रन बना सके। इस दौरे पर स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गज नहीं आए हैं। हेडन वाल्श ने तीन, शेल्डन कॉटरेल ने दो और फिडेल एडवर्ड्स, रसैल, ब्रावो व गेल ने 1-1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?