न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा T20 मैच : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हराया, अनुभवी मोहम्मद हफीज रहे जीत के हीरो

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज दौरे की उम्मीदों भरी शुरुआत की है। उसने चार मैच की टी20 सीरीज ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 10:09:52

दूसरा T20 मैच : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हराया, अनुभवी मोहम्मद हफीज रहे जीत के हीरो

प्रोविडेंस। इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज दौरे की उम्मीदों भरी शुरुआत की है। उसने चार मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान कैरेबियाई टीम को सात रन से हरा दिया। पहला मैच बरसात के कारण धुल गया था। दूसरी ओर इंडीज ने पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया को अपने ही घर में टी20 सीरीज में 4-1 से रौंदा था, लेकिन यहां वह फॉर्म में नहीं दिखी। शनिवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन का स्कोर बनाया।

कप्तान बाबर आजम ने जमाया अर्धशतक

पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेलते हुए फिफ्टी जमाई। उन्होंने 40 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की मदद से 51 रन ठोके। उन्हें विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान का मजबूत साथ मिला। ओपनर रिजवान ने 36 गेंदों पर दो चौको व इतने ही छक्कों की बदौलत 46 रन जुटाए। ओपनर शार्जील खान ने 20 और फखर जमां ने 15 रन का योगदान दिया। मोहम्मद हफीज 6 और हसन अली 0 रन पर आउट हुए। जेसन होल्डर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। ड्वेन ब्रावो को दो विकेट मिले। अकील हुसैन, हेडन वाल्श, रोमारियो शेफर्ड खाली हाथ रहे।

काम नहीं आई पूरण की पारी, हफीज की किफायती गेंदबाजी

जवाब में इंडीज की टीम पूरे 20 ओवर खेलने और चार ही विकेट गंवाने के बावजूद 150 रन तक ही पहुंच पाई। उसके विस्फोटक बल्लेबाजों को अनुभवी ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज ने काबू किया। हफीज ने चार ओवर में सिर्फ 6 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। शाहीन शाह आफरीदी, हसन अली व मोहम्मद वसीम ने भी 1-1 विकेट लिया। इंडीज के लिए विकेटकीपर निकोलस पूरण ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया। वे 33 गेंदों पर चार चौकों व छह छक्कों की मदद से 62 रन पर नाबाद लौटे। एविन लुईस ने 35, शिमरोन हेतमायेर ने 17, क्रिस गेल ने 16 और कप्तान किरोन पोलार्ड ने 13 रन की पारी खेली। ओपनर आंद्रे फ्लेचर खाता भी नहीं खोल सके। लुईस चोटिल होने से रिटायर्ड हर्ट हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत