न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा T20 मैच : भारतीय महिला टीम की वापसी, इंग्लैंड को 8 रन से हरा सीरीज में बराबरी पर आई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खेल के हर क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। भारत ने यहां रविवार को खेले गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 12:44:14

दूसरा T20 मैच : भारतीय महिला टीम की वापसी, इंग्लैंड को 8 रन से हरा सीरीज में बराबरी पर आई

होव। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खेल के हर क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। भारत ने यहां रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में मेजबान इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया। सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। तीसरा व अंतिम टी20 मैच 14 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। भारत जीत के साथ दौरे का समापन करना चाहेगा। भारत पहला टी20 मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर हार गया था। भारत ने एकमात्र टेस्ट ड्रॉ कराया था, जबकि वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी थी।


शेफाली वर्मा ने जमाया रंग, हरमनप्रीत का बल्ला भी चला

इससे पहले भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बनाए। दाएं हाथ की आक्रामक ओपनर शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 48 रन ठोके। शेफाली ने 38 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का उड़ाया। आखिरकार कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला भी चल निकला। उन्होंने 25 गेंदों पर 31 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 24 और स्मृति मंधाना ने 20 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की चार गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया।


भारतीय स्पिनर्स ने पलटा पासा

जवाब में इंग्लैंड की टीम भारत की कसी हुई गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 140 रन तक ही पहुंच पाई। इंग्लैंड के 13.3 ओवर में दो विकेट पर 106 रन थे और वह आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद भारत की फिरकी गेंदबाजों ने पासा पलट दिया। पूनम यादव ने दो, दीप्ति शर्मा व अरुंधति रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया। इंग्लैंड की चार बल्लेबाज रन आउट हुईं। टैमी ब्यूमोंट ने 59 और कप्तान हीदर नाइट ने 30 रन की पारी खेली। दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?