न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा T20 मैच : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया, जानें-बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में किसने जीता रोमांच

इंग्लैंड ने लाजवाब खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 45 रन से जीत हासिल की। अब सीरीज 1-1 से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 10:51:08

दूसरा T20 मैच : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया, जानें-बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में किसने जीता रोमांच

लीड्स। इंग्लैंड ने लाजवाब खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 45 रन से जीत हासिल की। अब सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है और तीसरे व अंतिम टी20 से इसका फैसला होगा। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 19.5 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर व कप्तान जोस बटलर ने अर्धशतक जमाया।

ओपनर के रूप में उतरे बटलर ने 39 गेंदों पर सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 59 रन ठोके। पिछले टी20 में शतक जमाने वाले लियाम लिविंगस्टोन ने 23 गेंदों पर 38 रन जुटाए। मोईन अली ने भी 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 36 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हसनैन ने तीन, इमाद वसीम व हैरिस रऊफ ने 2-2 और शाहीन शाह आफरीदी व शादाब खान ने 1-1 विकेट लिया।

मोईन अली रहे मैन ऑफ द मैच

जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन तक ही पहुंच पाई। विकेटकीपर व ओपनर मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। आठवें नंबर पर उतरे शादाब खान (नाबाद 36) दूसरे टॉप स्कोरर रहे। शादाब ने 22 गेंदों पर दो चौके व तीन छक्के उड़ाए। कप्तान बाबर आजम ने 22, इमाद वसीम ने 20, सोहेब मकसूद ने 15 व मोहम्मद हफीज ने 10 रन का योगदान दिया। साकिब मकसूद ने तीन, आदिल राशिद व मोईन अली ने 2-2 और टॉम कुरैन व मैट पार्किंसन ने 1-1 विकेट लिया। मोईन को हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा वनडे : बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराया

हरारे।
बांग्लादेश ने मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के दमदार खेल की बदौलत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने 242 रन का लक्ष्य सात विकेट खोकर पांच गेंद पहले हासिल कर लिया। तीसरे नंबर पर उतरे शाकिब ने नाबाद 96 रन की पारी खेली। उन्होंने 109 गेंदों पर आठ चौके जमाए। मोहम्मद सैफुद्दीन 28 रन पर नाबाद लौटे। महमूदुल्ला ने 26, विकेटकीपर लिटन दास ने 21 व कप्तान तमीम इकबाल ने 20 रन का योगदान दिया।

ल्यूक जोंगवे ने दो और चार अन्य गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 240 रन बनाए। वेस्ले माधेवेरे (56) ने अर्धशतक जमाया। कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 46, डियोन मायर्स ने 34, सिकंदर रजा ने 30 और विकेटकीपर रेगिस चकाब्वा ने 26 रन बटोरे। शोरिफुल इस्लाम ने चार, शाकिब ने दो और तीन गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटका।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत