न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Second ODI : वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, जानें-दक्षिण अफ्रीका-आयरलैंड मैच का भी नतीजा

वेस्टइंडीज ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। मेजबान कैरेबियाई टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 1:30:04

Second ODI : वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, जानें-दक्षिण अफ्रीका-आयरलैंड मैच का भी नतीजा

ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। मेजबान कैरेबियाई टीम ने शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 72 गेंदों पहले चार विकेट से हरा दिया। इंडीज के सामने 188 रन का लक्ष्य था, जो उसने 38 ओवर में हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच निकोलस पूरण ने नाबाद 59 रन बनाए। पूरण की 75 गेंदों की पारी में दो चौके व दो छक्के शुमार रहे। जेसन होल्डर (52 रन, 69 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) ने भी अर्धशतक जमाया। विकेटकीपर शाई होप ने 38 रन की पारी खेली। कप्तान किरोन पोलार्ड 2 रन ही बना सके। एविन लुईस (1) व डेरेन ब्रावो (0) भी फ्लॉप रहे। मिशेल स्टार्क ने तीन, एडम जम्पा ने दो और एश्टन टर्नर ने एक विकेट लिया।


10वें नंबर पर उतरे एगर ने बनाए सर्वाधिक 41 रन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कंगारू टीम 47.1 ओवर में 187 रन पर ही ढेर हो गई। 10वें नंबर के बल्लबाज वेस एगर ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। एडम जम्पा व मैथ्यू वेड ने 36-36, स्टार्क ने 19, जोश फिलिप ने 16 व विकेटकीपर कप्तान एलेक्स कैरी ने 10 रन बनाए। अलझारी जोसफ व अकील हुसेन ने 3-3, शेल्डन कॉटरेल ने 2 और होल्डर व हेडन वाल्श ने 1-1 विकेट लिया। उल्लेखनीय है कि इस मैच को दो दिन पहले इंडीज के एक स्टाफ मेंबर के कोविड-19 होने से स्थगित कर दिया गया था। तब टॉस हो चुका था।


दक्षिण अफ्रीका ने किया आयरलैंड का 3-0 से सफाया

बेलफास्ट।
दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान आयरलैंड का तीन मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। यहां शनिवार को हुए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका 49 रन से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका ने दो विकेट पर 189 रन बनाए। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 51 गेंदों पर 72 और रीजा हेंडरिक्स ने 48 गेंदों पर 69 रन ठोके। डेविड मिलर 36 और विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन 7 रन पर नाबाद लौटे।

सिमि सिंह और बैरी मैक्कार्थी को 1-1 विकेट मिला। जवाब में आयरिश टीम नौ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। कप्तान एंडी बालबिर्नी ने सर्वाधिक 27 और क्रेग यंग ने 22 रन बनाए। तीन गेंदबाजों जॉर्ज लिंडे, लिजाड विलियम्स व वियान मुल्डर ने 2-2 और एंडिले फेहलुक्वायो ने एक विकेट लिया। बावुमा को मैन ऑफ द मैच और मिलर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?