न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL में 5 अरब डॉलर की हिस्सेदारी चाहता है सऊदी अरब, होल्डिंग कंपनी में तब्दील करने पर विचार

मीडिया में आ रहे समाचारों के अनुसार सऊदी अरब ने IPL में करोड़ों नहीं अपितु अरबों डॉलर की हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा भारत सरकार के सामने रखी है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए शुक्रवार 3 नवंबर 2023 को यह जानकारी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 3:27:16

IPL में 5 अरब डॉलर की हिस्सेदारी चाहता है सऊदी अरब, होल्डिंग कंपनी में तब्दील करने पर विचार

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अब अरब देशों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफलता प्राप्त कर ली है। मीडिया में आ रहे समाचारों के अनुसार सऊदी अरब ने IPL में करोड़ों नहीं अपितु अरबों डॉलर की हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा भारत सरकार के सामने रखी है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए शुक्रवार 3 नवंबर 2023 को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर लीगों में से एक है। साल 2008 में अपने उद्घाटन संस्करण के बाद से यह शीर्ष खिलाड़ियों और कोचों को भारत में आकर्षित कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सलाहकारों ने आईपीएल को 30 अरब डॉलर (करीब दो लाख 50 हजार करोड़ रुपए) की वैल्यू वाली होल्डिंग कंपनी में तब्दील करने के बारे में भारत सरकार के अधिकारियों से बात की है। हालांकि, अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब सितंबर 2022 में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत का दौरा किया था तब इस मामले को लेकर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान सऊदी अरब ने लीग (इंडियन प्रीमियर लीग) में 5 अरब डॉलर (करीब 42 हजार करोड़ रुपए) का निवेश करने और अन्य देशों में विस्तार करने में मदद करने का प्रस्ताव रखा था।

बीसीसीआई की ओर से नहीं मिला कोई जवाब

समाचार एजेंसी रायटर्स ने अपनी खबर में लिखा कि जब इस संबंध में आईपीएल के संचालक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो तुरंत कोई जवाब नहीं मिला। सऊदी सरकार के सेंटर फॉर इंटरनेशनल कम्युनिकेशन के प्रतिनिधियों ने इस विषय पर पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

2024 लोकसभा चुनाव के बाद फैसला ले सकता है BCCI

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि जहां सऊदी सरकार समझौते पर जोर देने को उत्सुक है। वहीं भारत सरकार और बीसीसीआई अगले साल लोकसभा चुनावों के बाद इस प्रस्ताव पर फैसला ले सकते हैं। बीसीसीआई के सचिव भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत