Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मैदान पर आमने-सामने होंगे सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह, साथ में होंगे विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी

क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह का जलवा क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर देखने को मिलेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 10:55:49

मैदान पर आमने-सामने होंगे सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह, साथ में होंगे विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी

क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह का जलवा क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर देखने को मिलेगा। ये दोनों सितारे कर्नाटक के चिककबल्लापुर जिले में 18 जनवरी (गुरुवार) को मुद्देनहल्ली के सत्य साई ग्राम में आयोजित होने वाले 'वन वर्ल्ड वन फैमिली कप' में भाग लेंगे। एक टीम का नेतृत्व सचिन तेंदुलकर करेंगे, वहीं दूसरी टीम का नेतृत्व युवराज सिंह करने वाले हैं।

ये स्टार प्लेयर्स भी लेंगे भाग

यह फ्रेंडली क्रिकेट मैच 'श्री मधुसूदन साई वैश्विक लोकोपकारी सेवा अभियान' के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मुकाबले से पहले संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी साई कृष्णन क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इस 'वन वर्ल्ड वन फैमिली कप' में सात देशों के अनेक रिकार्ड होल्डर खिलाड़ी जैसे- हरभजन सिंह, मुथैया मुरलीधरन, इरफान पठान, चमिंडा वास, तेज गेंदबाज आरपी सिंह, मोंटी पनेसर, डैनी मॉरिसन, वेंकटेश प्रसाद भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया था।

पांच पंखुड़ियों के आकार वाले साई कृष्णन स्टेडियम की कुल क्षमता 3,500 दर्शकों की है। इनके दीर्घाओं के बीच में स्थित मंच खिलाड़ियों के सबसे पहले दल का स्वागत करेगा, जो क्रिकेट के माध्यम से एकजुट होकर 'वसुधैव कुटुम्बकम' के प्रति अपना समर्थन प्रदान करने के लिए उपस्थित रहेंगे। मैच की खास बात ये भी रहेगी कि इसमें 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कुछ चुनिंदा खिलाड़ी बतौर दर्शक मौजूद रहेंगे।
sachin tendulkar and yuvraj singh will face each other on the field,world famous players will be together,sachin tendulkar,yuvraj singh भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक लगाने वाले पू्र्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस मैच को लेकर कहा, 'क्रिकेट एक खेल से अधिक एक शक्तिशाली मंच है जो जीवन के हर क्षेत्र के लोगों को एकजुट करता है। खेल लोगों को एकजुट करने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव निर्मित करने की क्षमता रखता है, जिसका मैं इन वर्षों में साक्षी रहा हूं। इस अनूठे मैत्री मैच का लक्ष्य अभावग्रस्त मनुष्यों के जीवन में आने वाली गम्भीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology