न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, हार्दिक रहे पूरी तरह से फिट तो विश्व कप जीत की संभावना हो जाएगी दोगुनी

इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। पूर्व में विश्व कप भारत में प्रस्तावित था, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 8:11:04

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, हार्दिक रहे पूरी तरह से फिट तो विश्व कप जीत की संभावना हो जाएगी दोगुनी

इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। पूर्व में विश्व कप भारत में प्रस्तावित था, लेकिन कोविड-19 के चलते आयोजन स्थल बदल दिया गया। फिलहाल दो भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर सक्रिय हैं। सीनियर खिलाड़ियों से युक्त टीम विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड में है।

दूसरी ओर, जूनियर/युवा खिलाड़ियों का जत्था शिखर धवन की अगुवाई में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका में है। भारत को 3-3 वनडे और टी20 खेलने है। विश्व कप से पहले यह भारत की अंतिम टी20 सीरीज है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर सबा करीम का मानना है कि फिलहाल श्रीलंका में मौजूद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप के दौरान पूरी तरह से फिट रहते हैं तो भारत के जीतने की संभावना दोगुनी हो जाएगी।

चेन्नई की धीमी पिच पर संघर्ष कर रहे थे हार्दिक

इंडिया न्यूज से बात करते हुए सबा ने कहा कि बतौर बल्लेबाज श्रीलंका दौरा हार्दिक के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इस आईपीएल के दौरान वे चेन्नई की स्लो पिच पर संघर्ष कर रहे थे। श्रीलंका की पिच भी ऐसी ही है। ऐसे में देखना होगा कि क्या वे अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बनाने में सफल हो पाते हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई ने चेन्नई में पांच मैच खेले थे और हार्दिक फ्लॉप हो गए थे। सबा ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि अगर हार्दिक पूरे विश्व कप के दौरान गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं तो टीम इंडिया के पास सुनहरा मौका रहेगा।


पीठ की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं हार्दिक

सबा ने कहा कि विश्व कप से पहले हार्दिक के वर्कलोड को मैनेज किया जाना जरूरी है। वे धीरे-धीरे फॉर्म हासिल कर रहे हैं। आपको बता दें कि हार्दिक अभी पीठ की चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। साल 2019 में इंजरी के बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी और 2020 में आराम के बावजूद वे ठीक नहीं हुए। इसी कारण वे मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी उन्हें इसी कारण मौका नहीं मिला। वे गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले दो मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?