न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ऋतुराज, इंडिया ए के कप्तान को मिला मौका

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऋतुराज गायकवाड़ अंगुली में फ्रैक्चर के साथ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने शनिवार को इसका आधिकारिक एलान किया है और रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 6:03:30

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ऋतुराज, इंडिया ए के कप्तान को मिला मौका

मुम्बई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में इस बार भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऋतुराज गायकवाड़ अंगुली में फ्रैक्चर के साथ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने शनिवार को इसका आधिकारिक एलान किया है और रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी है। ऋतुराज के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिस खिलाड़ी को टीम में लाया गया है, वह इंडिया-ए टीम की कप्तानी भी कर चुका है और घरेलू क्रिकेट में उनके नाम काफी रन हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में ही मौजूद सरफराज खान की एक बार फिर अनदेखी की गई है।

बीसीसीआई ने ऋतुराज का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग करते हुए दाएं हाथ की अंगुली में चोट लग गई थी। उनका स्कैन किया गया और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें दौरे के बाकी मैचों से बाहर कर दिया। वह अपनी चोट के आगे के प्रबंधन के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया है।

ईश्वरन इंडिया-ए के कप्तान रह चुके

ऋतुराज वनडे और टी20, दोनों में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट में उन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। वहीं, ईश्वरन बंगाल की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनके पास 88 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव है और वह पहले भी टीम इंडिया में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिला है। ईश्वरन ने इंडिया-ए की काफी समय तक कप्तानी की है।

ईश्वरन ने 88 फर्स्ट क्लास मैचों में 47.24 की औसत से 6567 रन बनाए हैं। इनमें 22 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 88 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 47.49 की औसत से 3847 रन हैं। इनमें नौ शतक और 23 अर्धशतक हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 233 रन ईश्वरन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। ईश्वरन फिलहाल इंडिया-ए के साथ दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर ही हैं। इंट्रा स्क्वॉड तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत