न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिग्गज ने की रुतुराज की तारीफ, सबा ने साधा चयन समिति पर निशाना, सिराज को याद आए पिता...

भारतीय टीम 17 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की घरेलू टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। वेंकटेश अय्यर, हर्षल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 8:18:51

इस दिग्गज ने की रुतुराज की तारीफ, सबा ने साधा चयन समिति पर निशाना, सिराज को याद आए पिता...

भारतीय टीम 17 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की घरेलू टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल और आवेश खान को आईपीएल-14 में प्रदर्शन के आधार पर पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। साथ ही ऑरेंज कैप विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है। रुतुराज ने आईपीएल में 635 रन जुटाए थे। रुतुराज को इसी साल श्रीलंका दौरे पर दो टी20 मैच खेलने का मौका मिला था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने चारों खिलाड़ियों के चयन की सराहना की लेकिन रुतुराज के लिए उन्होंने एक उल्लेखनीय टिप्पणी की।

गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे पर कहा कि गायकवाड़ एक शानदार प्रतिभा हैं। वे खेल के तीनों फॉर्मेट में भारत की सेवा करेंगे क्योंकि उनके पास कई प्रकार के शॉट्स और शानदार शॉट सलेक्शन है। उनके पास तकनीक है और वे किसी भी तरह से निपटने के लिए स्वभाव दिखाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक रोमांचक समय है कि वे एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में कैसे विकसित होते हैं। रुतुराज घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं।

ruturaj gaikwad,saba karim,mohammad siraj,sunil gavaskar,sports news in hindi

भारतीय टीम में कई ओपनर्स के चयन से हैरान हैं सबा करीम

भारत के पूर्व विकेटकीपर और पूर्व चयनकर्ता सबा करीम को भारतीय टीम का चुनाव रास नहीं आया है। उन्होंने चयन समिति पर निशाना साधा है। करीम ने खेलनीति पोडकास्ट पर कहा कि यह भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा काफी जल्दी और पैनिक होकर लिया गया फैसला है। टीम में देखेंगे तो कई ओपनर हैं। राहुल, ईशान, वेंकटेश, रुतुराज, रोहित, ये शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। रुतुराज ने सीएसके से खेलते हुए पारी की शुरुआत की थी।

ईशान ने भी विश्व कप में ओपनिंग की थी। ऐसे में वेंकटेश कहां फिट होंगे? या फिर आप इन खिलाड़ियों को दूसरे स्थानों के लिए तैयार करें। आपको साफ तौर पर ये चीजें डिस्कस करने की जरूरत है और उनको उनके रोल बताने की जरूरत है। सबा को हालांकि भरोसा है कि टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ मौजूद संसाधनों का अच्छे से उपयोग करने में सफल रहेंगे।

ruturaj gaikwad,saba karim,mohammad siraj,sunil gavaskar,sports news in hindi

पिता को मिस कर रहे हैं सिराज, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हो गया था निधन

दाएं हाथ के भारतीय युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल-14 के बाद एक बार फिर मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। उन्हें टी20 और टेस्ट दोनों टीमों में चुना गया है। सिराज ने अपने दिवंगत पिता को याद किया है। सिराज ने सोशल मीडिया के जरिए एक भावुक पोस्ट की, जिससे पता चल रहा है कि वे पिता को बहुत मिस कर रहे हैं। सिराज ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “पापा आप कहते थे कि लड़के कभी रोते नहीं... मैं लोगों के सामने तो अपने आंसू छुपा लेता हूं, लेकिन जब मैं अकेला होता हूं तो खुद को रोक नहीं पाता, मिस यू डैड।”

सिराज को अपने पिता के निधन की खबर 20 नवंबर को मिली थी, जब वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे। इसके एक महीने से कम समय बाद एडीलेड में चार मैच की टेस्ट सीरीज शुरू हुई थी। सिराज ने मेलबोर्न में डेब्यू किया था और पारी में पांच विकेट प्रदर्शन को यादगार बना दिया। अब उनके 9 टेस्ट में 30 विकेट हो गए हैं। सिराज ने पहला टी20 मैच 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत