न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुतुराज ने चौथा शतक लगा की इन 3 की बराबरी, बेन स्टोक्स ने घुटने की चोट को लेकर कहा…

महाराष्ट्र के कप्तान व ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस सीजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 10:30:24

रुतुराज ने चौथा शतक लगा की इन 3 की बराबरी, बेन स्टोक्स ने घुटने की चोट को लेकर कहा…

महाराष्ट्र के कप्तान व ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस सीजन का चौथा शतक लगाया। उन्होंने आज मंगलवार को चंडीगढ़ के खिलाफ 168 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि इस जीत के बावजूद महाराष्ट्र नॉकआउट राउंड में जगह नहीं बना पाया और उसका सफर खत्म हो गया। गायकवाड़ ने 95 गेंद में शतक पूरा किया। गायकवाड़ ने कुल 132 गेंद की पारी में 12 चौके और 6 छक्के लगाए। गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में चार शतक लगाने के मामले में तीन बल्लेबाजों की बराबरी कर ली।

उनसे पहले दिल्ली से विराट कोहली (2008-09), मुंबई से पृथ्वी शॉ (2020-21) और कर्नाटक से देवदत्त पडिक्कल (2020-21) ये कारनामा कर चुके हैं। गायकवाड़ ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 136, छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 154, केरल के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी। गायकवाड़ ने पांच मैच में 150.75 के औसत से 603 रन बनाए। माना जा रहा है कि गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है। वे आईपीएल-14 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जबरदस्त फॉर्म में थे।

ruturaj gaekwad,ben stokes,maharashtra,vijay hazare trophy,ashes series,sports news in hindi

एशेज के पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे थे स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स

ब्रिसबेन में हुए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आसानी के साथ 9 विकेट से मात दी थी। अब दोनों टीमों के बीच 16 दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा जो कि डे-नाइट होगा। इस बीच इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पैर की चोट के बारे में स्थिति साफ की है। स्टोक्स ने द मिरर में लिखा कि पहले टेस्ट में जब मैं मैदान पर था तो लोगों ने मुझे बार-बार घुटना रगड़ते देखा होगा, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है मैं ठीक हूं। यह एक पुरानी चोट है, जो बार-बार परेशान करती है, लेकिन मुझे पता है कि इसे कैसे संभाला जाएगा।

यह मेरे कार्टिलेज में हैं और उसके आस-पास बार-बार थोड़ा असहज हो जाता है, लेकिन मैं इसे संभालने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि एक लंबा ब्रेक होने के कारण ऐसा हो रहा है, लेकिन मेरे पास अब कोई बहाना नहीं है। स्टोक्स ने जुलाई के बाद पहला टेस्ट खेला था। ब्रिसबेन में वे पूरी तरह से फ्लॉप रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज व दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टोक्स ने 5 और 14 रन की पारी खेली और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत