Am really surprised that @BhuviOfficial is not part of any of the white ball squads for South Africa tour . I have seen him closely this season and he looked in great shape and spirit.
— R P विजय हजारे में कमाल कर रहे भुवी
#INDvsSA #rpswing
घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में भुवनेश्वर कुमार उत्तर प्रदेश की ओर से खेल रहे हैं। भुवी ने टूर्नामेंट में अब तक खेले तीन मैचों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं। भुवनेश्वर बेहतरीन लय में नजर आए हैं और उन्होंने सटीक लाइन एंड लेंथ पर गेंदबाजी की है। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भुवी ने 7 मैचों में कुल 16 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में भुवी का इकॉनमी सिर्फ 5.84 का रहा था।
2022 में खेला था आखिरी वनडे
भुवनेश्वर कुमार ने भारत की ओर से अपना आखिरी वनडे मुकाबला जनवरी 2022 में खेला था। वहीं, लास्ट टी-20 इंटरनेशनल मैच भुवी ने नवंबर 2022 में खेला था। यानी भुवनेश्वर भारतीय टीम से दो साल से बाहर चल रहे हैं। भुवी वनडे में खेले 121 मैचों में 141 और टी-20 में 87 मैचों में 90 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भुवनेश्वर टी-20 क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेने का कानरामा दो बार कर चुके हैं।
















