न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शर्मा ने की ओली पोप की तारीफ, अपनी टीम को बताया कायर

पहली पारी में 190 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने यह मैच 28 रनों से गवां दिया। इस हार से दुखी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में इंग्लिश उपकप्तान ओली पोप की तारीफ की और भारतीय टीम को कायर बताया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 7:01:05

रोहित शर्मा ने की ओली पोप की तारीफ, अपनी टीम को बताया कायर

इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पहली पारी में 190 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने यह मैच 28 रनों से गवां दिया। इस हार से दुखी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में इंग्लिश उपकप्तान ओली पोप की तारीफ की और भारतीय टीम को कायर बताया।

मैच के बाद रोहित ने कहा, ''ये बताना बड़ा मुश्किल है कि ग़लती किधर हुई है। 190 रन की बढ़त लेने के बाद, हमें लगा था कि हम गेम में हैं। लेकिन ऑली पोप ने कमाल की बल्लेबाजी की और हमारे हाथ से मैच खीच लिया। किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा भारत में खेली गई यह अबतक की सबसे अच्छी पारी है।'

रोहित ने आगे कहा, 'हमने सही एरिया में गेंदबाजी की और गेंदजोन ने अपने प्लान को सही तरीके से अंजाम दिया। लेकिन ओवरऑल हम एक टीम के रूप में फ़ेल रहे। हमारी बल्लेबाजी बेहद खराब थी। लोवर ऑर्डर ने अच्छी लड़ाई लड़ी। हम चाहते थे कि सिराज और बुमराह अपनी बैटिंग से मैच को पांचवें दिन तक ले जाएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसी परिस्थिति में आपको बहादुर बने रहना होता है, मैं सोचता हूं कि हम ऐसा नहीं कर पाए।'

मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों ने चौथे दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में लंच से पहले 420 के स्कोर पर समेट दिया। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने सबसे ज्यादा 196 रन बनाए। ऐसे में पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर भारत को 231 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में भारतीय टीम टॉम हार्टले की फिरकी में फंस गई और 202 रन पर ढेर हो गई।

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा केएस भारत और रविचन्द्र अश्विन ने 28-28 रनों की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। टॉम हार्टले ने अपने डेब्यू मुक़ाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में सात विकेट झटके। उनके अलावा जो रूट और जैक लीच ने एक - एक विकेट झटका।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत